Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

स्मार्ट सिटी के नाम पर मिला सिर्फ धोखा: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार 6 साल के कार्यकाल में शहरों से कूड़ा नहीं हटा पाई, नालियां और नाले नहीं साफ कर पाई। सड़कों से गड्ढे नहीं हटा पाई। भाजपा सरकार जनता से तमाम तरह का टैक्स लेती है लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं देती। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ धोखा देने का काम किया है, इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

यादव ने कहा कि कूड़ा हटाना, नालियां साफ करना नालियों को सीवर लाइन से जोड़ना, साफ सफाई करना, सांड हटाना यह जिम्मेदारी नगर निगमों की है लेकिन नगर निकाय चुनाव में इन सवालों का जवाब देने के बजाय मुख्यमंत्री जी पता नहीं क्या-क्या बातें करते हैं। गोरखपुर, देवरिया और संत कबीर नगर दौरे पर पहुंचे  अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 2017 में गोरखपुर में मेट्रो चलाने की घोषणा की थी लेकिन आज तक मेट्रो कहीं दिखाई नहीं दे रही है।

अखिलेश यादव ने गोरखपुर में मेयर प्रत्याशी काजल निषाद के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि भाजपा पिछड़ों, दलितों, अगड़ो, अल्पसंख्यकों सभी को अपमानित कर रही है।

हम सभी समाजवादी लोग चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो जाए जिससे सभी को उनकी आबादी के अनुपात में हक और सम्मान मिल सके लेकिन जातीय जनगणना के नाम पर भाजपा को सांप सूंघ जाता है।

56 12

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। सरकार बजट का बंदरबांट कर रही है। सड़के बनते ही टूट रही हैं। सड़कों के निर्माण में कोई गुणवत्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों पर आरोप लगाने वाले 90 किलोमीटर की गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे बनाने के लिए करीब पांच हजार करोड़ रुपए लुटा रहे हैं। इसमें बड़े पैमाने पर खेल हो रहा है। इतने भारी भरकम बजट के बाद भी यह सड़क अभी नहीं बन पायी। पता नहीं इसमें कौन सा हिसाब किताब चल रहा है?

यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अपराधिक घटनाओं से आम जनता परेशान और त्रस्त है। भ्रष्टाचार, लूट, बलात्कार और अन्य अपराध की घटनाएं इतनी पहले कभी नहीं हुई जितनी भाजपा सरकार में हो रही है। गोरखपुर के अपराध की घटनाएं हर दिन अखबार की सुर्खियां बन रही है।

उन्होंने गोरखपुर पार्टी संगठन से कहा कि पिछले पांच साल में गोरखपुर में हुई घटनाओं को लेकर एक किताब छापी जाय कि कितनी हत्या हुई है, कितनी बेटियों के साथ छेड़खानी हुई महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ। जो कानून व्यवस्था की बात करते हैं वे बताएं कि उत्तर प्रदेश में परमानेंट डीजीपी क्यों नहीं बनाया जा रहा है। पुलिस को परमानेंट डीजीपी नहीं मिल पा रहा है। एक कार्यकारी डीजीपी रिटायर्ड हो गया। जो दूसरा बनाया गया वह भी कार्यकारी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जो मुख्यमंत्री अपना डीजीपी न पोस्ट कर पाये उससे कमजोर मुख्यमंत्री कोई नहीं हो सकता। अपनी कुर्सी बचाने के लिए और महंगाई, बेरोजगारी पर बहस न हो इसलिए नये-नये मुद्दे उठाते हैं। भाजपा के लोग हिन्दू मुस्लिम की खाईं पैदा करते हैं। दूसरों की चार्टशीट दिखाने वाले मुख्यमंत्री अगर अपने मुकदमें वापस न लिये होते तो पता चल जाता उनके मुकदमों की सूची कितनी बड़ी थी। तब बताइये गोरखपुर में नम्बर वन कौन होता?

भाजपा के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। दिल्ली की एजेंसी यूपी में छापा मार रही है और यूपी की एजेंसी दिल्ली में छापा मार रही है। प्रधानमंत्री के आवास के पास रहने वाला एक कथित दमदार आदमी पर यूपी एसटीएफ ने छापा मारा है। यूपी की एसटीएफ दिल्ली में छापा मार रहीं है और दिल्ली की इन्कम टैक्स गोरखपुर में छापा मार रही है। गोरखपुर के जिस उद्योगपति पर इन्कम टैक्स का छापा पड़ा है। उनका कारोबार लखनऊ से लेकर दूर-दूर तक फैला है। उनके मोबाइल में कई भाजपा नेताओं से बातचीत पकड़ी गई है।

यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान खत्म कर रही है। महापौर का चुनाव महत्वपूर्ण है। हम आप लोगों से अपील करते हैं कि समाजवादियों को जिताइये। यहीं से सन् 2024 का संदेश जाएगा और भाजपा के पराजय की शुरुआत भी यहीं से होगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img