Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

नपा शामली के ईओ सुरेंद्र सिंह के खिलाफ शासन की जांच

  • आरोप पत्र जारी कर अपर आयुक्त प्रशासन को सौंपी जांच
  • एक सप्ताह के अंदर पक्ष रखने के लिए ईओ को दिया समय

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के ठेके में वित्तीय अनियमितता करके पालिका को वित्तीय हानि पहुंचाने और मृत पशुओं के निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने पर प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने पर शासन ने अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ जांच बैठा दी है। साथ ही, सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) को जांच अधिकारी नामित किया है।

अधिशासी अधिकारी पर ये थे आरोप

शामली के मोहल्ला लाला लाजपत राय निवासी ओमप्रकाश शर्मा पुत्र राजाराम ने 28 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी से नपा परिषद, शामली के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह की शिकायत की थी। ईओ पर आरोप थे कि उन्होंने शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के ठेकेदार के साथ मिलीभगत करके भ्रष्टाचार करते हुए फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र और कूटरचित फर्जी सत्यापन के आधार पर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के कार्य के ठेके को संचालित कराकर वित्तीय अनियमितता करके नगर पालिका को वित्तीय हानि पहुंचायी है। इसलिए अवैधानिक रूप से आहरित किये जा रहे धन अर्जित करने पर रोक लगाकर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img