Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

महिलाओं की अनदेखी कर रही है सरकार: डा. सीमा

  • समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं से पार्टी से जुडने का किया आह्वान

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: बालैनी गांव में शनिवार को सपा महिला सभा के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री सरोजनी नायडू एवं राष्ट्रीय दिवस पर महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष डा. सीमा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की अनदेखी कर रही है और लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी से पार्टी से अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल है। जब सरकार लापरवाही से या गैर-जिम्मेदारी से कार्य करती है तो विपक्षी दल का कार्य सरकार का विरोध करना होता है। उसी के लिए इस समाजवादी महिला घेरा कार्यक्रम का आयोजन किया गयाहै। प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार प्रतिदिन बढ़ रहे है।

12 14

आये दिन महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़छाड़, अपराध व बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार इन घटनाओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में नाकामयाब है। सपा सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लागू की गई हेल्पलाइन 181, 1090 भी दुर्दशा की शिकार है और महिला स्वास्थ सेवा 108 भी सरकारी उदासी का शिकार है। गरीब महिलाओं को पेंशन नहीं मिल रही हैं।

इसलिए हम सभी को इस महिलाओं के प्रति सवेंदनाहीन सरकार को हटाने के लिए कार्य करना चाहिए। कहा कि भाजपा सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों की जमीन को हडपने का कार्य किया है, क्योंकि सरकार किसान विरोधी है। पार्टी इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करने वाली। इससे पूर्व जिलाध्यक्ष का महिलाओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। साथ ही पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सपा डॉ एसपी यादव, सपा नेता अभयवीर यादव, डॉ तरुण यादव, राजेंद्र यादव, महिपाल यादव, सलीम त्यागी, दौलतराम, काला बिधूड़ी, प्रधान राजू भाटी, डॉ शालिनी राकेश, कविता गिरी, आसमा, बिलकिस, बबीता, रेनू कश्यप, सविता, गीता बाल्मीकि, रागिनी आदि मौजूद रहे। वहीं रठौडा गांव में सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने जनपद की सपा महिला सभा के कार्य की प्रशंसा की और प्रदेश और केंद्र की सरकार की महिला विरोधी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए सरकार का विरोध किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, सड़कों पर जाम और तोड़फोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार...

Share Market: अमेरिका-ईरान तनाव का असर, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा, निफ्टी 23,600 के नीचे फिसला

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img