- रालोद नेता ने कहा, मोदी सरकार की नीतियों किसान-युवा आक्रोशित
जनवाणी संवाददाता |
जलालाबाद: राष्ट्रीय लोकदल के हस्तिनापुर मंडल के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों से देश का किसान-युवा आक्रोशित है। काले कृषि कानून के माध्यम से सरकार किसानों को चंद औद्योगिक घरानों का गुलाम बनाने का काम कर रही है।
रविवार को रालोद नेता चौधरी यशवीर सिंह कस्बा जलालाबाद स्थित युवा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अशरफ अली खान के किला स्थित आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर किसान विरोधी होने के आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से कोरोना काल में किसानों के विरूद्व तीन काले कानूनों को लेकर आई। वह देश के किसानों को चन्द कॉरपोरेट घरानों का गुलाम बनाना चाहती है। ये कानून केवल किसानों व उसकी जमीन के लिए ही घातक नहीं बल्कि देश में कालाबाजारी व महंगाई से देश की गरीब जनता की कमर तोड़ने वाले साबित होंगे।
राष्ट्रीय लोकदल ने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ खड़ी है, इसी के लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह तथा उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के दिशा निर्देशन में पार्टी के पदाधिकारी उत्तर प्रदेश में किसान महा पंचायतों को अपना पूर्ण समर्थन देकर इन काले कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार को बाध्य करने का काम कर रहे हैं।
चौधरी यशवीर सिंह ने कहां की थानाभवन विधानसभा से गन्ना मंत्री होते हुए भी क्षेत्र के किसानों का सैकड़ों करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है। गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर सरकार को आडेÞ हाथों लेते हुए कहा कि पश्पिमी यूपी के गन्ना किसानों का एक साल से अधिक का भुगतान बकाया है जिसे सरकार ने अभी तक नहीं किया है। इस सरकार में किसान से लेकर आम अदमी तक परेशान है। बिजली, पट्रोल, डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं।
इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, अशरफ अली खान, ऋषिराज राझड, चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, हाजी फिरोज मोहम्मद, हामिद भुट्टो प्रधान, शेरजमां खान, सभासद पप्पू आदि मौजूद रहे।

