नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आपको अक्सर किसी न किसी काम के लिए बैंक जाना पड़ता होगा। कई ऐसे काम होते हैं जो ऑनलाइन नहीं किए जा सकते, ऐसे में बैंक जाना जरूरी हो जाता है। इसलिए यह जानना भी अहम है कि बैंक किस दिन खुले हैं और कब बंद रहेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। इस सूची से पता चलता है कि किस शहर में बैंक कब खुले हैं और कब बंद रहेंगे। अब जब अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है, अगर आप इस महीने बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो जान लें कि अप्रैल 2026 में बैंक किन तारीखों को खुलेंगे और किन तारीखों को बंद रहेंगे।
कब-कब बंद रहेंगे इस महीने बैंक?
1 अप्रैल 2026 – नया वित्तीय वर्ष शुरू होने और खातों की क्लोजिंग के कारण देश के अधिकांश बैंक बंद रह सकते हैं।
2 अप्रैल 2026 – पुण्य गुरुवार के कारण कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
11 अप्रैल 2026 – महीने का दूसरा शनिवार, पूरे देश के बैंक बंद।
12 अप्रैल 2026 – रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद।
14 अप्रैल 2026 – डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, महा विश्व संक्रांति, बिजू, बुइसू महोत्सव, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू, चिराओबा, बैसाखी आदि के कारण कई शहरों में बैंक बंद।
15 अप्रैल 2026 – बंगाली नववर्ष (নববর্ষ), बोहाग बिहू, विशु, हिमाचल दिवस आदि के कारण हिमाचल प्रदेश, गुवाहाटी, कोच्चि, अगरतला, ईटानगर, शिमला, तिरुवनंतपुरम और कोलकाता में बैंक बंद।
19 अप्रैल 2026 – रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद।
25 अप्रैल 2026 – महीने का चौथा शनिवार, पूरे देश के बैंक बंद।
26 अप्रैल 2026 – रविवार के कारण सभी बैंक बंद।

