- बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप ने किया कई गांवों में संपर्क
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: बहुजन समाज पार्टी के एमएलसी सुरेश कश्यप ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा का बसपा की नीतियों के बारे में अवगत कराया। कई गांवों में एमएलसी का स्वागत किया गया।
रविवार को बसपा एमएलसी सुरेश कश्यप का गांव लिलौन पहुंचने पर बसपाइयों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों के साथ झिंझाना क्षेत्र के गांव लक्षमणपुरा में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया।
एमएलसी ने कहा कि केन्द्र सरकार सरकारी कंपनियों को प्राईवेट हाथों में सौंपकर आरक्षण खत्म करने जा रही है, जिससे देश का एससी, ओबीसी और अन्य वर्ग बर्बाद हो जाएगा। आगामी जिला पंचायत चुनाव में अपने मत का अपनी ताकत का अहसास कराए और एकजुटता का परिचय दें। एमएलसी ने बसपा पदाधिकारियों से पार्टी विस्तार करते हुए लोगों को पार्टी से जोड़ने का आहवान किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेशपाल, जिला उपाध्यक्ष फारूख अहमद, जगपाल सिंह ननौता, चैनपाल, नंदकुमार प्रधान, सुशील नहारिया, प्रदीप कोरी, याकूब पंजीठ, हरपाल कश्यप, प्रवेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

