Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

महंगाई कम करने वाला हो आम बजट

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: हर किसी को आने वाले आम बजट में वित्त मंत्री से बड़ी उम्मीद है। क्योंकि हर बार उनको बजट से निराशा मिलती है, लेकिन इस बार उम्मीद है कि यह बजट व्यापारी, किसान व महिलाओं के लिए कुछ न कुछ लेकर आएगा। महिलाओं ने बजट में महंगाई कम करने, व्यापारियों ने टैक्स कम करने व किसानों ने पेट्रोल, डीजल, खाद, उर्वरक के दाम करने व फसलों के अच्छे दाम देने की मांग की है, ताकि उनको किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

रसोई का रखना चाहिए ध्यान

Kiran Devi

किरण देवी ने कहा कि वित्त मंत्री को आम बजट में रसोई के बजट का भी ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि महंगाई इतनी ज्यादा हो गयी है कि हर किसी को अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है। इसलिए आम बजट में दाल, सब्जी, गैस सिलेंडर आदि के दाम को कम करने का निर्णय लेना चाहिए, ताकि उनपर किसी भी तरह का भार न पड़े।

आम बजट में रखा जाए व्यापारियों का ध्यान

Devendra Gupta

देवेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हर बार आम बजट में उनको निराशा मिलती है और सरकार के बजट से वह कोई उम्मीद भी नहीं कर सकते है। लेकिन इस बार जो भी बजट आए उसमें व्यापारियों का पूरा ध्यान रखा जाए, ताकि व्यापार करने में किसी भी तरह की दिक्कत न आ सकें।

व्यापार पर टैक्स होना चाहिए कम

Ankur Jain

अंकुर जैन ने कहा कि व्यापार करना काफी मुश्किल हो गया और केन्द्र सरकार छोटे व्यापारियों की तरफ ध्यान तक नहीं दे रही है। इसके कारण काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सरकार को टैक्स कम करने की तरफ ध्यान देना चाहिए, ताकि व्यापार अपना व्यापार ठीक से कर सकें।

पेट्रोल, डीजल, खाद, उर्वरक के दाम हो कम

Jagbir Singh

जगबीर सिंह ने कहा कि किसान मेहनत करके अपनी फसल को उगाता है, लेकिन उनको उसका उचित दाम तक नहीं मिल पाता है। लगातार पेट्रोल, डीजल, खाद, उर्वरक के दाम आसमान छू रहे है। केन्द्र सरकार को आम बजट में इन सभी के दाम कम करने व फसल का मूल्य उचित देना का काम करना चाहिए। ताकि किसान अपनी फसल की पैदावार बिना किसी भार के कर सकें।

आम बजट ऐसा हो जो व्यापार पर भार कम करें

Amit Agarwal

अमित अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार को आम बजट में व्यापारियों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। यह बजट ऐसा होना चाहिए जिससे व्यापार पर भार कम हो सकें। वैसे तो सरकार व्यापारियों का ध्यान रखती है, लेकिन इस बार आम बजट में महंगाई को कम करने का निर्णय लेना चाहिए। साथ ही व्यापारियों को दूसरे राज्यों में सामान लाने व बेचने में आने वाली दिक्कत को दूर करना चाहिए, ताकि व्यापारी की दिक्कत दूर हो सकें।

नौकरीपेशा को टैक्स स्लैब में मिले राहत

Chaudhary Ravi Jawala

चौधरी रवि जावला का कहना है कि केन्द्रीय वित्त मंत्री को नौकरीपेशा को टैक्स स्लैब में राहत देनी चाहिए और टैक्स स्लैब का दायरा बढ़ाना चाहिए, ताकि उनको किसी भी तरह की दिक्कत न हो। पिछली बार भी टैक्स स्लैब में राहत दी गयी थी और इस बार उन्हें उम्मीद है कि आम बजट में नौकरीपेशा को राहत मिलेगी। इससे उनको काफी फायदा हो जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Kaps Cafe Firing: कपिल शर्मा के कैफे के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, सुरक्षा में बढ़ा अलर्ट

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img