Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी हार्दिक बधाई

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: राज्यपाल आंनदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईसवी सन् 2023 के शुभारम्भ के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए गम्भीरता से कार्य कर रही है।

जारी शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नये वर्ष में और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरन्तर बेहतर हो रहा है। मुख्यमंत्री ने लोगों से कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत नववर्ष के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों में सभी सावधानियां बरतने की अपील की है।

भूपेन्द्र व धर्मपाल ने दी शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने प्रदेश की जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई संदेश में कहा कि 2023 देश के लिए नई आशाओं और उपलब्धियों का वर्ष होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र् मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश विकसित, सुरक्षित, सुशासित और समृद्ध प्रदेश के रूप में देश ही नहीं बल्कि विश्व में अलग पहचान बना रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सावधानियां बरतने की अपील की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img