Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

शिक्षित युवाओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

  • सरकारी विभगों में समूह ख व ग के पदों पर संविदा नियुक्ति के प्रस्ताव का किया विरोध

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: उत्तर प्रदेश कार्मिक विभाग द्वारा प्रस्तावित सरकारी विभाग समूह ख और ग के पदों पर नियुक्ति संविदा पर एवं विनियमितीकरण नियमावली 2020 के प्रस्ताव का विरोध करते हुए शिक्षित युवाओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। युवाओं ने उक्त नियमितीकरण नियमावली 2020 के प्रस्ताव को मंजूर नहीं करने की मांग उठाई।

गुरुवार को बड़ी संख्या में एकत्रित शिक्षित युवा एसडीएम अवश्य पहुंचे। जहां पर युवाओं ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम धीरेन्द्र सिंह को सौंपा। ज्ञापन में युवाओं ने अवगत कराया कि 13 सितंबर 2020 को विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें सूचना मिली कि प्रदेश सरकार सरकारी विभागों ख और ग के पदों पर नियुक्ति संबंधी नियमितीकरण नियमावली 2020 को लाने के विचार में है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें अवगत कराया कि पिछले चार वर्षों से भी अधिक समय से अनेक भर्तियों के परिणाम लंबित हैं। उनके परिणाम आने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। यदि परिणाम आ भी जाते हैं तो उसके बाद भी संविदा पर नियुक्ति और संविदा पर आधारित मानदेय प्रतियोगी अभ्यर्थियों की उन तमाम आशाओं पर कलंक साबित होगा, जिससे उन्होंने अपने लिए, अपने परिवार के लिए, अपने प्रदेश के लिए, अपने देश के लिए देखा है।

17 11

उन्होने यह भी अवगत कराया कि नैतिकता, देशभक्ति, कर्तव्यपरायणता जैसे मुद्दों की जांच के लिए प्रस्तावित है। विभागीय स्तर पर नैतिकता, कर्तव्य परायणता जांचने के पहले से ही कई नियम है। ऐसे में नए नियम प्रतियोगी अभ्यार्थियों के लिए एक विश्व का कार्य करेंगे।

पांच वर्ष संविदा अवधि भ्रष्टाचार और उगाई को प्रीत करेगी। वहीं दूसरी ओर संविदा कर्मी को स्वतंत्र रूप से कार्य करने में भी बाधा उत्पन्न करेगी। भर्ती परीक्षा का उद्देश्य ही योग्यता का चयन होता है। ऐसे में एक बार योग्य चयनित व्यक्ति को पांच वर्ष तक बार-बार योग्यता सिद्ध करनी होगी और उसके बाद उसे स्थाई कर दिया जाएगा। लेकिन इसकी क्या गारंटी होगी कि पांच वर्ष की अवधि के बाद वह योग्य बना रहेगा।

ऐसे तो यह अनंत काल तक योग्यता परिणाम की प्रक्रिया बनकर रह जाएगी। जिस पर प्रदेश का संपूर्ण ढांचा अस्त व्यस्त होगा। ज्ञापन देने वालों में अंकित प्रताप पंकज कुमार, शिवम यादव, तपन कुमार, मोहित कुमार, हिमांशु सिसोदिया, अनंत विश्वकर्मा, अमित सैनी, अशोक कुमार शर्मा, राहुल कुमार, निशांत कुमार चौहान, अक्षय चौहान, दीपक चौहान, बृजमोहन राजपूत, हर्षित राजपूत आदि शामिल रहें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img