जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: जाने-माने चिंतक एवं विचारक केएन गोविंदाचार्य ने गंगा यात्रा और नर्मदा यात्रा के बाद गत 26 अगस्त से यमुना दर्शन एवं अध्ययन प्रवास यात्रा का शुभारंभ दिल्ली से किया। उनकी इस यात्रा का पहला पड़ाव मुजफ्फरनगर में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के मीका विहार स्थित आवास पर रहा।
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने सपरिवार गोविंदाचार्य व उनके साथ आए सभी महानुभावो का स्वागत किया। यमुना जी के साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान गोविंदाचार्य ने भी चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को आशीर्वाद दिया व उनके द्वारा किए जा रहे नगर के विकास कार्यों की सराहना की।
चेयरपर्सन द्वारा तीन वर्ष के कार्यकाल को लेकर प्रकाशित कराई गई विकास पुस्तिका भी गोविंदाचार्य को भीट की। इस यात्रा में गोविंदाचार्य के साथ उनके सहयोगी संजय शर्मा, विवेक त्यागी, स्वामी देव स्वरूप आनंद, अरविंद तिवारी वासुदेव आचार्य आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर चेयरमैन आवास पर अशोक अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल, अमरीश सिंगल, मनोज गुप्ता, सौरव मित्तल, परितोष अग्रवाल के साथ ही परिवार के लोग मौजूद रहे।

