Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

कुरुक्षेत्र में भव्य तैयारियां पूरी, गुरु तेग बहादुर शहीदी समागम में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

जनवाणी ब्यूरो।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुरु तेग़ बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम और गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए जा रहे हैं। उनके स्वागत के लिए बड़े स्तर पर तैयारियाँ की गई हैं। प्रधानमंत्री दोपहर 4 बजे के बाद ज्योतिसर पहुँचेंगे। यह उनका छठा दौरा है धर्मनगरी (कुरुक्षेत्र) का।

प्रधानमंत्री हेलिकॉप्टर के माध्यम से पिहोवा रोड स्थित करीब 170 एकड़ में बनाए गए समागम स्थल पर पहुंचेंगे। समागम स्थल से वे सड़क मार्ग द्वारा गीता उपदेश स्थली तीर्थ परिसर में बनाए गए महाभारत अनुभव केंद्र पहुंचेंगे, जहां वे केंद्र का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन भी करेंगे। यह चरण करीब 15 से 20 मिनट का होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी वापस समागम स्थल पर लौटेंगे, जहां वे गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेकेंगे और कीर्तन का श्रवण करेंगे। इसके पश्चात वे समागम में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पहुंचेंगे, जहां वे लगभग 10 मिनट तक रुककर दर्शन करेंगे।

2014 में लोकसभा चुनाव से पहले धर्मनगरी आए थे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले धर्मनगरी आए थे, जहां उन्होंने तत्कालीन पार्टी प्रत्याशी राजकुमार सैनी के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इसके बाद वे इसी वर्ष विधानसभा चुनाव में भी पहुंचे और थीम पार्क में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने मेला ग्राउंड में स्वच्छता अभियान के तहत ग्राम पंचायतों व महिलाओं को सम्मानित भी किया था। वे 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनावों में भी पहुंचे थे और 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान थीम पार्क में रैली को संबोधित किया था।

2014 में प्रधानमंत्री ने चुनावी रैली में कुरुक्षेत्र में सत्य की असत्य पर जीत की धरा होने का जिक्र करते हुए यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं जताई थीं। उनके पहले कार्यकाल में ही कुरुक्षेत्र को कृष्णा सर्किट में शामिल किया था और केडीबी को 500 करोड़ का बजट भी मिला था। अब प्रधानमंत्री 204 करोड़ के महाभारत अनुभव केंद्र व दो करोड़ से तैयार पंचजन्य समारक का उद्घाटन करेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img