Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

Latest Job: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में नौकरी पाने का शानदार मौका, इस पद पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। नौकरी तलाश वालों के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में शानदार मौका है। बताया जा रहा है कि, एनएमआरसी ने जनरल मैनेजर पद के लिए भर्ती निकली है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (nmrcnoida.com) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 दिसंबर, 2024 है। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

इस भर्ती के माध्यम से एनएमआरसी में जनरल मैनेजर के पद को भर्ती होगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल हो सकता है।

पात्रता मानदंड

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार/इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार/इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए। साथ ही काम का अनुभव भी मांगा गया है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष होनी चाहिए।

इतना मिलेगा वेतन

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती 2024 की आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है, चयनित उम्मीदवारों को आईडीए वेतनमान INR पर 1,20,000 से 2,80,000 रुपये के बीच मासिक वेतन मिलेगा।

चयन के बाद क्या?

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन भर्ती में चयनित आवेदकों को तीन साल की प्रारंभिक प्रतिनियुक्ति के लिए नियुक्त किया जाएगा, जिसे नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आवश्यकता के आधार पर प्रासंगिक नियमों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है।

उम्मीदवार विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियों के साथ स्पीड पोस्ट/कूरियर के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर जमा कर सकते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img