Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

सहारनपुर में तैयार हो रहा हरियाली का रास्ता

  • योगा और ओमकार मंत्र के साथ लगाये 10 हजार पौधे
  • सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए सैंकड़ों लोगों ने किया पौधारोपण

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: महानगर को कार्बन न्यूट्रल बनाने और ग्रीन सहारनपुर-क्लीन सहारनपुर के सपने को साकार करने के लिए मंगलवार को देहरादून रोड़ स्थित डिवाईडर पर सैंकड़ों लोगों ने करीब 10 हजार पौधो का रोपण किया। इस बीच देहरादून मार्ग पर नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में निगम के अनेक अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने योगा व ओमकार मंत्र का उच्चारण किया।

शहर के गणमान्य सैंकड़ों लोग मंगलवार की सुबह देहरादून रोड़ स्थित सड़क दूधली में एकत्रित हुए और सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल व पर्यावरण संतुलन बनाने तथा शहर के सौन्दर्यकरण हेतु नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में करीब 10 हजार पौधो का रोपण किया।

इस बीच योगाचार्य देवेन्द्र बंसल द्वारा सड़क पर हृदय एवं फेफड़ों को स्वस्थ रखने, शरीर की जड़ता समाप्त करने व रक्त संचार दुरूस्त करने के लिए ताड़ासन, मृणाल आसन सहित अनेक योग क्रियायें करायी गयी। इस बीच ओमकार मंत्र का भी उच्चारण किया गया।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि कोई शहर तभी स्मार्ट बनता है जब वह कार्बन न्यूट्रल हो और वहां के लोगों को शुद्ध वायु प्राप्त हो रही हो तथा वहां प्रकृति का संरक्षण किया जा रहा हो। उन्होंने कहा, सहारनपुर नगर निगम 12 कि.मी. लम्बे ग्रीन कॉरीडोर बनाने की दिशा में काम कर रहा है, उसी के तहत देहरादून रोड़ पर पूरे डिवाईडर को पौधारोपण कर आच्छादित किया गया है।

उन्होेंने आगे बताया, इस कार्य में समाज की विभिन्न संस्थाओं और लोगों का सहयोग निगम को निरन्तर मिल रहा है। उन्होंने शहर की सभी सहयोगी संस्थाओं और लोगों का आभार जताते हुए आह्वान किया कि वे शहर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के प्रयासों में निगम को सहयोग करें।

पौधारोपण में अपर नगरायुक्त रोजश यादव, सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कुनाल जैन, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. संदीप मिश्रा, कर अधीक्षक विनय शर्मा, सुषमा बजाज, डा. योगेन्द्र दुधेरा, गौरव गाबा, मदन लाल अरोड़ा, डा. संदीप सैनी, नवीन प्रजापति, रमेश आर्य, प्रशान्त, जोगेन्द्र सैनी, मुख्य सफाई निरीक्षक इन्द्रपाल, चन्द्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, सिविल डिफेंस के कॉस्ट वार्डन सहीराम, आशीष वर्मा, अरविन्द कुमार, विकास कुमार, किशन लाल शर्मा, मुकेश चैधरी आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img