Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

परचून व्यापारी के बेटे ने खुद को मारी गोली

  • गंभीर हालत में भर्ती, मौके से तमंचा बरामद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ब्रह्मपुरी थानांतर्गत इंदिरा नगर में रहने वाले एक परचून व्यापारी के बेटे ने घर में तनाव में आकर कनपटी पर गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन भागकर ऊपर गए तो बेटे को लहूलुहान हालत में देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में बेटे को लेकर मोहल्ले वाले केएमसी अस्पताल पहुंचे उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक तमंचा और खोखा बरामद किया है।

ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इन्दिरा नगर के नंदी चौक पर रहने वाले अनु शर्मा की घर में परचून की दुकान है। अनु शर्मा के दो बेटे हैं। शुक्रवार को छोटा बेटा दिव्य शर्मा उर्फ गुल्लु किसी काम से बाहर गया हुआ था। रात साढ़े आठ बजे के करीब वो घर में आया और सीधे मकान के ऊपरी हिस्से में स्थित कमरे में चला गया। घर वालों ने किसी काम के लिये आवाज दी, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

08 13

थोड़ी देर में परिवार के लोगों को गोली की आवाज सुनाई दी। घर वाले भाग कर ऊपर गए तो देखा कि दिव्य कमरे में लहूलुहान पड़ा हुआ है और पास में ही तमंचा पड़ा है। बेटे की हालत देखकर माता-पिता की चीख निकल गई और उन्होंने शोर मचाकर मदद मांगी। आनन-फानन में लोग एकत्र हुए और दिव्य को उठाकर केएमसी अस्पताल की ओर भागे और उसे भर्ती करवाया।

परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी। ब्रह्मपुरी पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि दिव्य सीढ़ियों से गिर गया है और उसके सिर पर चोट आई है। पुलिस ने जब केएमसी अस्पताल से जानकारी मांगी तो संबंधित डाक्टर ने बताया कि दिव्य के कनपटी के दायें हिस्से में गोली लगने का निशान है

और कालापन भी है। पुलिस ने मौके से तमंचा और खोखा बरामद कर लिया है। सीओ ब्रह्मपुरी ब्रजेश सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय दिव्य पढ़ाई नहीं कर रहा था और खाली घूमता रहता है। उसने गोली क्यों मारी, इस बारे में परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img