Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

हज 2024 की घोषणा, 20 दिसंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म

  • 70 साल से अधिक उम्र वाले आवेदकों को फिर मिलेगी तरजीह
  • इच्छुक महिलाएं इस बार भी अकेले जा सकेंगी हज यात्रा पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेश सरकार ने हज यात्रियों के लिए बड़ी घोषणा की है। वर्ष 2024 के लिए वार्षिक हज यात्रा की घोषणा कर दी गई है। हज के लिए जाने वाले इच्छुक व्यक्ति 20 दिसंबर तक हज फॉर्म भर सकते हैं। जमीयत उलेमा ए हिंद के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता हाजी शीराज रहमान और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य काजी शादाब ने बताया कि अगले साल होने वाला हज भी वर्ष 2023 की गाइड लाइन के अनुसार ही होगा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यालय मंत्रालय की ओर से जारी आदेशों के आधार पर हज कमेटी ऑफ इंडिया के सीईओ लियाकत अली के अनुसार इस बार भी 70 साल से अधिक उम्र वाले आवेदकों को तरजीह दी जाएगी। उधर, जमीयत प्रवक्ता शीराज रहमान ने यह भी बताया कि केंद्र सरकार की पहल पर इस बार भी इच्छुक महिलाएं अकेले हज यात्रा पर जा सकती हैं। हालांकि उनके लिए उम्र की बंदिश होगी।

हाजी शीराज रहमान ने बताया कि अकेले हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं की उम्र 45 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। उधर सोमवार से ही हज फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो 20 दिसंबर तक चलेगी। सभी फॉर्म ऑनलाइन ही भरे जाएंगे। हज फॉर्म भरने वाले लोगों के लिए यह भी जरूरी है कि उनके पास जो अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट है उसकी वैधता 31 जनवरी 2025 तक होनी चाहिए।

हज पर जाने वाले इच्छुक लोगों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए इस बार हज कमेटी आफ इंडिया ने एडवांस टेक्नोलॉजी भी अपनाई है। उसने ‘हज सुविधा’ के नाम से एडवांस मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च की है। यह सुविधा सभी एंड्राइड मोबाइल में उपलब्ध होगी। हज कमेटी से जुड़े लोगों के अनुसार हज 2024 के लिए विस्तृत गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img