Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

हाजी इस्लाम ने मुस्लिम क्षेत्रों में बंटवाए चार गाड़ी मुर्गे, हिरासत में लिए गए

  • प्रत्याशियों की चर्चाओं से दूर हाजी इस्माम आए चर्चाओं में
  • पालिका कांधला में चेयरमैन पद पर कई का गणित बिगड़ा

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: मंगलवार की सुबह से नगर के मुस्लिम मोहल्लों में मुर्गों से भरी गाडियां पहुंची। उनके कुछ देर बाद पूर्व पालिकयक्ष हाजी इस्लाम ने मौके पर पहुंच कर गाडियों में मुर्गों के बाडों को खुलवाकर सभी को फ्री में मुर्गा बांटने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद मुर्गों को लेने वालों की होड लग गई। इसके चलते चारों गाड़ियां चंद मिनटों में ही बंट गई। मुर्गों को लेने के लिए आदमियों में होड़ मच गई। लोग मुर्गों को लेने के लिए एक दूसरे को धक्का देते हुए नजर आए। बताया जा रहा है कि पुलिस हाजी इस्लाम को हिरासत में ले लिया है।

एक-एक व्यक्ति अपने साथ कई-कई मुर्गे लेकर अपने घर पहुंचा। नगर में अचानक फ्री मुर्गें बंटने की खबर आग की तरह फैल गई। साथ ही, मुर्गें बंटना राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इस्लाम जिनका नाम अभी तक पालिकाध्यक्ष के संभावित प्रत्याशियों में नहीं गिना जा रहा था, उनके इस कदम से सभी प्रत्याशी भौचक्कें रह
गए हैं।

पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी इस्लाम से जब इन मुर्गों को बांटने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बताया कि नगर की जनता ने दस वर्षों तक उनको नगर पालिका की बागडौर सौंपकर जो अहसान किया था, यह उनको उतारने का एक प्रयास मात्र है। किन्तु यह एक तुच्छ प्रयास है, इससे नगर की जनता का अहसान नहीं उतरेगा।

जब उनसे पूछा गया कि यह मतदाताओं को लुभाने का प्रयास है तो उनका कहना था कि अभी चुनाव है कहां? अभी चुनाव अधिसूचना जारी नहीं हुई है, आचार संहिता नही लागू है, उससे पूर्व हर व्यक्ति कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र है। उनके चुनाव लड़ने के बारे में पूछने पर उनका कहना था कि जनता का जैसा आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष के कारनामें के कारण वह पूरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img