Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

हवन-यज्ञ में आहुति देकर नए साल में मांगी सुख समृद्धि

  • लोगों ने अपने घरों में ही केक काटकर मनाया जश्न

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नए साल 2021 का जिले के लोगों ने उल्लास के साथ स्वागत किया। कोराना काल के चलते पिछले वर्षो की तरह इस बार नववर्ष की पूर्व संध्या पर धूमधाम नहीं रही। अधिकांश लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन किया और घरों में रहे। रात्रि में 12 बजते ही लोग खुशी से झूम उठे।

वहीं नए साल की आड़ में किसी तरह का हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस पूरी तरह चौकस रही। शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से भी निगरानी होती रही। शहर में कई संस्थाओं ने हवन-यज्ञ कर सुख समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार को शहर के बुढ़ाना बस स्टैंड के पास भारत मेडिकल के नवनिर्मित भवन में नए साल पर शामली कैमिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में हवन-यज्ञ किया गया। मेडिकल संचालकों ने हवन यज्ञ में आहूति देकर ईश्वर से कोरोना महामारी का खत्मा करने की प्रार्थना की।

इस मौके पर अध्यक्ष देवराज मलिक, सोमेश मित्तल, उमेश गर्ग, महेशचंद गर्ग, मुकेश तेवतिया, संजीव कुमार, अनिल भार्गव, श्यामप्रसाद शास्त्री, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र अरोरा, अरविंद, अनिल, राजकुमार, प्रमोद, योगेंद्र, चंद्रमोहन आदि मौजूद रहे।

वहीं अस्पताल रोड पर नए साल के अवसर पर कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसासिएशन के तत्वावधान में हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर महामंत्री कुलदीप, संजय, मनोज, अमित, सुनील, डा. उनेन्द्र, योगेंद्र, अमित, योगेश, गौरव जैन आदि मौजूद रहे।

शहर के अग्रसैन पार्क पर टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने यज्ञ में आहूति दी। पंडित ओमदत्त शर्मा ने विधि विधान के साथ यज्ञ संपन्न कराया, जिसके मुख्य यजमान उपेन्द्र चौधरी रहे। यहां प्रवीन रूहैला, सुनील, पप्पू, जगमेर, राममेहर, रकम सिंह, संजीव सल्फा, सुदेश मलिक, बबीता चौधरी, दीपक चौधरी, रमेश करोडी आदि मौजूद रहे।

शहर के वीवी इंटर कॉलेज में नव वर्ष के मौके पर एनएसएस के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य एसके आर्य व कार्यक्रम अधिकारी अनुराग शर्मा ने किया। यहां प्रदीप आर्य, गुरदास सिंह, संजीव शर्मा, अमरपाल सिंह, विनोद कुमार, संदीप मित्तल, राजीव गोयल, सुशील, अमन, मुस्कान, उदय, साबिर, अंकित, राहुल, फिरोज आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img