Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

हरिद्वार: कच्ची शराब से 7 ग्रामीणों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक बार फिर कच्ची शराब जानलेवा साबित हुई है। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ उर्फ तेलीवाला फूलगढ़ में कच्ची शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। कच्ची शराब पीने की वजह से पांच ग्रामीणों की मौत शनिवार को हुई है, जबकि दो ग्रामीणों ने शुक्रवार को दम ताेड़ दिया था।

कच्ची शराब पीने से गांव फूलगढ़ निवासी राजू अमरपाल और भोला की मौत हो गई। वहीं, गांव शिवगढ़ में मनोज की भी कच्ची शराब पीने से मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अमरपाल की जॉलीग्रांट व काका की एम्स ऋषिकेश में मौत हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हरिद्वार में कच्ची शराब पीने से ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2019 में हरिद्वार में कच्ची शराब पीने के बाद 30 से ज्यादा ग्रामीण अपनी जान गवां चुके थे। घटना के बाद हरकत में आये जिला प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी थी। कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई भी की गई थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...

US Iran War: पड़ोसी देशों की सुरक्षा को लेकर ईरान ने कहा, सिर्फ जवाबी कार्रवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव...

Delhi News: क्रिकेट फैंस के लिए राहत, रेलवे चलाएगी फाइनल मैच के लिए विशेष ट्रेन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार को अहमदाबाद में होने...
spot_imgspot_img