- कई उपनिरक्षकों के भी तबादले
जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सेन्थिल अबुदई कृष्ण राज एस ने कई क्षेत्राधिकारियों और उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में किया फेरबदल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सीओ सिटी अभय कुमार सिंह को सीओ क्षेत्राधिकारी नगर सर्किल कोतवाली नगर ज्वालापुर और थाना कनखल बनाया है। सीओ पूर्णिमा गर्ग को क्षेत्राधिकारी सदर से क्षेत्राधिकारी बुग्गावाला का चार्ज दिया गया है।
सीओ बिजेंद्र डोभाल को क्षेत्राधिकारी बहादराबाद से क्षेत्राधिकारी श्यामपुर यातायात एवं नोडल अधिकारी कोविड-19 आंकिक बनाया है। और सहायक पुलिस अधीक्षक डॉ, विशाखा अशोक, भदाणे को क्षेत्राधिकारी सदर, कोतवाली रानीपुर थाना सिडकुल, थाना बहादराबाद के सांथ ही नोडल अधिकारी साइबर सेल, सोशल मीडिया, महिला हेल्पलाइन, सीआईयू, जनपद हरिद्वार आंकिक बनाया है। इसके सांथ ही कई कई उपनिरक्षकों के भी तबादले किये गए हैं।

