- 28 ओवर के बाद स्कोर 111/4
जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आईसीसी महिला विश्व कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला है। हैमिल्टन के सेडन पार्क में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
08:17 AM, 22-MAR-2022
हरमनप्रीत रनआउट
भारत को हरमनप्रीत कौर के रूप में चौथा झटका लगा है। हरमनप्रीत को 14 के निजी स्कोर पर फ़रजाना हक़ ने रनआउट किया। 28 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 111/4, ऋचा घोष (0), यास्तिका भाटिया (21)
08:06 AM, 22-MAR-2022
भारत के 100 रन पूरे
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया टीम इंडिया को शुरुआती झटकों से उबारने में लगी हैं। दोनों के बीच एक अहम साझेदारी चल रही है। 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 105/3,यास्तिका भाटिया (20), हरमनप्रीत कौर (11)
07:47 AM, 22-MAR-2022
मिताली पहली ही गेंद पर आउट
कप्तान मिताली राज पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गईं। उन्हें ऋतू मोनी ने फ़ाहिमा ख़ातून के हाथों कैच कराया। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 74/3, हरमनप्रीत कौर (0), यास्तिका भाटिया (0)
07:44 AM, 22-MAR-2022
शेफाली अर्धशतक से चूकीं
शेफाली वर्मा एक तेज और शानदार शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहीं। वह इस विश्व कप के अपने पहले अर्धशतक से भी चूक गई। उन्हें ऋतू मोनी ने 42 के निजी स्कोर पर निगर सुल्ताना के हाथों स्टंपिंग कराया।
07:44 AM, 22-MAR-2022
स्मृति मंधाना 30 रन बनाकर आउट
भारत को 15वें ओवर में पहला झटका लगा है। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना 51 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें नाहिदा अख़्तर ने फरजाना हक के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 74/1, शेफ़ाली वर्मा (42), मिताली राज (0)
07:13 AM, 22-MAR-2022
भारत के 50 रन पूरे
शेफाली वर्मा अब पूरी तरह से आक्रामक हो गई हैं। उन्होंने पिछले दो ओवर में अकेले 22 रन बनाये हैं। शेफाली ने पहले नाहिदा अख़्तर के ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया और इसके बाद अगले ही ओवर में जहानारा के खिलाफ तीन चौके जड़े। 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 52/0, शेफ़ाली वर्मा (28), स्मृति मंधाना (22)
06:56 AM, 22-MAR-2022
भारत की धीमी शुरुआत
टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने धीमी शुरुआत की है। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 18/0, स्मृति मंधाना (15), शेफ़ाली वर्मा (3)
𝙁𝙞𝙛𝙩𝙮 𝙥𝙖𝙧𝙩𝙣𝙚𝙧𝙨𝙝𝙞𝙥#TeamIndia openers @mandhana_smriti and @TheShafaliVerma have switched gears perfectly as they accelerate to take India to 52-0 after 10 overs.
Shafali hits 3×4 in Jahanara's 5th overDetails▶️ https://t.co/ZOTtBWYPMe#CWC22 | #INDvBAN pic.twitter.com/vCrZRIFfNg
— BCCI Women (@BCCIWomen) March 22, 2022
06:43 AM, 22-MAR-2022
स्मृति के लगातार दो चौके
स्मृति मंधाना ने अपने अंदाज में शुरुआत की है। उन्होंने दूसरे ही ओवर में जहानारा आलम की लगातार दो गेंदों में दो चौके लगाए। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर: 11/0, स्मृति मधांना (10), शेफाली वर्मा (1)

