Friday, May 22, 2026
- Advertisement -

‘कश्मीर फाइल्स’ बनी बॉक्स ऑफिस की बाबा बुलडोजर

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉलीवुड का नया बाबा बुलडोजर साबित हो रही है। हालांकि फिल्म का कलेक्शन इतवार के मुकाबले सोमवार को आधा से ज्यादा कम हो गया लेकिन इस गिरावट के बाद भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की कमाई से इसकी कमाई तीन गुना रही।

फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का सोमवार का जो कलेक्शन रहा है, उससे ये साफ हो चला है कि सौ फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमाघरों में ये फिल्म फ्लॉप होने की तरफ कदम बढ़ा चुकी है, अब कोई चमत्कार ही इस फिल्म को डूबने से बचा सकता है। अक्षय कुमार की पिछली रिलीज फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने रिलीज के चौथे दिन 14.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का चौथे दिन का कलेक्शन इसके एक तिहाई तक भी नहीं पहुंच सका है।

अक्षय कुमार की साख पर बट्टा

अक्षय कुमार के करियर में फिल्म ‘बच्चन पांडे’ उनकी साख पर लगा सबसे बड़ा बट्टा साबित होने जा रही है। अक्षय कुमार की हिट फिल्मों के चौथे दिन के कलेक्शन में भी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ कहीं खड़ी नहीं हो पा रही। अपने से एक हफ्ते पहले रिलीज फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की 11वें दिन की कमाई भी इसके चौथे दिन की कमाई से तीन गुना रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘बच्चन पांडे’ ने रिलीज के चौथे दिन सोमवार को करीब 3.25 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने रिलीज के 11वें दिन सोमवार को करीब 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

34 करोड़ से 3.4 करोड़ तक आए

अक्षय कुमार की फिल्मों में रिलीज के चौथे दिन की कमाई के मामले में अब तक जिस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है, वह रही है उनकी रजनीकांत के साथ बनी फिल्म ‘2.0’, इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 34 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म दिवाली पर गुरुवार को रिलीज हुई थी और इसका चौथा दिन रविवार को पड़ा था। फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का कलेक्शन इसके 10 फीसदी तक भी बहुत मुश्किल से पहुंचता दिख रहा है।

अक्षय की फिल्मों का मन्डे कलेक्शन

अक्षय कुमार की बीते 10 साल की दूसरी हिट फिल्मों में फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने रिलीज के चौथे दिन 27.54 करोड़ रुपये, फिल्म ‘हाउसफुल 4’ ने 32 करोड़ रुपये, फिल्म ‘केसरी’ ने 21.51 करोड़ रुपये, फिल्म ‘रुस्तम’ ने 17.81 करोड़ रुपये, फिल्म ‘गुड न्यूज़’ ने 13.41 करोड़ रुपये, फिल्म ‘गोल्ड’ ने रिलीज के चौथे दिन 12 करोड़ रुपये, फिल्म ‘टॉयलट एक प्रेम कथा’ ने 12 करोड़ रुपये और फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ ने 10.40 करोड़ रुपये अपनी रिलीज के चौथे दिन कमाए थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img