Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

हरियाणा सीएम की शिमला में तबीयत बिगड़ी, जांच में कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के दौरे पर गए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सांस लेने में तकलीफ होने की शिकायत के बाद शनिवार को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां विशेष वार्ड में डॉक्टरों के एक पैनल ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।

इस दौरान सीएम मनोहर लाल का कोरोना टेस्ट भी हुआ जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद सीएम मनोहर लाल मेडिकल कॉलेज से बाहर निकले और तबीयत में बेहतरी की बात कही।

उन्होंने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था और डॉक्टरों की सराहना भी की। मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद मनोहर लाल का काफिला राज्य अतिथि गृह पीटर हॉफ के लिए रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार, मनोहर लाल इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने शुक्रवार शाम हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और सीएम जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी।

बता दें कि अगस्त महीने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। गुरुग्राम के एक अस्पताल में काफी दिन तक चले इलाज के बाद वह पूरी तरह ठीक हो गए थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...
spot_imgspot_img