जनवाणी ब्यूरो |
चंडीगढ़: हरियाणा में मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी। आज विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में सरकार बहुमत साबित करेगी। सीएम का दावा है कि उनके पास स्पष्ट बहुमत है। राज्यपाल को 48 विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपी है।
जजपा के विधायकों अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी
विश्वासमत के दौरान जननायक जनता पार्टी के विधायक सदन से अनिवार्य रूप से अनुपस्थित रहेंगे। पार्टी ने तीन लाइन का व्हिप जारी कर दिया है।
हरियाणा विधानसभा में दलगत स्थिति
दल विधायक
भाजपा—————41
कांग्रेस—————30
जजपा—————10
हलोपा—————01
इनेलो—————01
निर्दलीय————-07
कुल संख्या———–90
विज बोले-मैं भाजपा के लिए काम करता रहूंगा
कल विधायक दल की बैठक से नाराज होकर निकले पूर्व गृह मंत्री अनिल विज सीधे विधानसभा पहुंचेंगे। अंबाला से रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है।

