Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम का अस्पताल पर छापा

  • गर्भपात की भारी मात्रा में दवाइयां, एमटीपी किट भी बरामद

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: नगर के नेहरू रोड स्थित राणा नर्सिंग होम पर हरियाणा स्वास्थ्य विभाग व जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। लिंग परीक्षण और गर्भपात के प्रमाण मिलने के बाद टीम ने अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन, गर्भपात की काफी संख्या में दवाइयां, एमटीपी किट को भी सील किया गया। मौके से एक महिला चिकित्सक, पांच बिचौलिए को भी हिरासत में लिए गए हैं। इसके अलावा 65000 रुपये की नगदी भी टीम ने बरामद की है।

डॉ प्रवीण कुमार (पीएनडीटी) स्वास्थ्य विभाग पलवल हरियाणा के नेतृत्व में टीम ने बड़ौत के राणा नर्सिंग होम पर छापेमारी की गई। इस टीम में एक महिलाओं समेत 12 सदस्य शामिल थे जिनमे प्रियंका शर्मा, कृष्ण कुमार (डीजी) आदि शामिल रहे। अस्पताल पर की गयी छापेमारी से अस्पताल संचालकों, मरीजों में हड़कम्प मच गया।

छापेमारी में टीम को मौके से लिंग परीक्षण कराने आयी महिला व उसके साथ रहे लोगों से 65000 रुपये की नगदी भी बरामद की गई। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया। इस दौरान लोगों ने टीम का काफी विरोध करते हुए हंगामा भी किया। अल्ट्रासाउंड मशीन को सील करने के बाद टीम को एक अलमारी से काफी मात्रा में गर्भपात करने की प्रतिबंधित दवाइयां, किट भी बरामद हुई।

इस सभी दवाइयों को भी टीम ने सील कर दिया है। अस्पताल की एक महिला चिकित्सक सहित 5 बिचौलियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस छापेमारी को लेकर टीम का नेतृत्व कर रहे चिकित्सक एवं नोडल अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें अस्पताल में लिंग परीक्षण व गर्भपात की सूचना मिल रही थी जिसके बाद यह छापेमारी की गई।

अस्पताल से गर्भपात की प्रतिबंधित 88 दवाइयां, 28 एमटीपी किट, सीरीयल नम्बर की 65000 की नगदी भी बरामद हुई है। इन सभी के खिलाफ स्थानीय जनपद के जिलाधिकारी, पुलिस को भी रिपोर्ट दी गयी है। छापेमारी के दौरान बागपत स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी एमएम भदौरिया, सीएचसी अधीक्षक डॉ विजय कुमार भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img