Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

लवी चौधरी की कप्तानी में जीती हरियाणा टीम

जनवाणी संवाददाता |

बिजनौर: क्षेत्र के ग्राम रहमापुर निवासी लवी चौधरी की कप्तानी वाली हरियाणा की टीम ने राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीत ली। 14 नवंबर से 18 नवंबर तक जम्मू में आयोजित हुई राष्ट्रीय जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक हरियाणा की टीम ने प्राप्त किया। हरियाणा की टीम का कप्तान ग्राम रहमापुर निवासी मांगेराम का पुत्र लवी चौधरी है। हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की।

लवी चौधरी ने फोन पर बताया कि पूरी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम हावी रही। लीग मैच में हरियाणा की टीम ने पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा केरल की टीम को परास्त किया। क्वार्टर फाइनल में हरियाणा की टीम ने गुजरात की टीम को 3-0 से हराया। सेमीफाइनल में हरियाणा की टीम ने जम्मू-कश्मीर की टीम को 3-0 से शिकस्त दी। फाइनल मैच में भी हरियाणा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान की टीम पर 3-0 से विजय प्राप्त की

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img