Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

ट्विटर पर 85 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंचा हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल

  • सोशल मीडिया पर छाया योगी सरकार 6 साल यूपी खुशहाल का मंत्र

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: योगी सरकार ने शनिवार को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर लिया है। इसी के साथ योगी आदित्यनाथ लगातार 6 साल तक उत्तर प्रदेश की सत्ता संभालने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गये हैं। सोशल मीडिया पर भी यूपी में योगी सरकार के अबतक के कार्यकाल को लेकर हैशटैग 6 साल यूपी खुशहाल (6SaalUPKhushHaal) सुबह से ही टॉप ट्रेंड में बना रहा। इस दौरान 85.7 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक ये हैशटैग पहुंचा। वहीं 21 हजार से ज्यादा बार इस हैशटैग के जरिए लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।

इसके अलावा लगभग 45 हजार बार यूजर्स ने लाइक, रिप्लाई, कमेंट और रीट्वीट के जरिए अपनी भावनाओं का इजहार किया। बता दें कि दो दिन पहले ही सोशल मीडिया पर देश ही नहीं विदेशों में बसे भारतीय यूजर्स ने योगी आदित्यनाथ को भारत का सबसे फेवरेट मुख्यमंत्री करार दिया था।

बीते 6 साल में यूपी ने जिस तरह बीमारू प्रदेश के परसेप्शन को बदलते हुए बेहतरीन प्रदेश के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की है, सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही हैं। इसके अलावा माफिया और गुंडाराज की छवि से बाहर निकलकर आज महोत्सव, निवेश, एक्सप्रेसवे, कानून व्यवस्था और कनेक्टिविटी के लिए पहचाना जा रहा है। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चाएं हो रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img