- स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत हैंडवाश-डे मनाया गया
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: वीवी इंटर कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत हैंडवाश-डे के अवसर हैल्थ एंड हाईजीन के सम्बंध में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेट्स को को साफ सफाई के बारे में जानकारियां दी गई। बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज में 85 यूपी बटालियन एनसीसी शामली द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत हैडवाश-डे पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में डा. मनोज शर्मा ने कहा कि हम सभी हैल्थ एवं हाइजीन का हमेशा ध्यान रखें। जिससे हम बहुत सी संक्रमित बीमारियों से बच सकते हैं। हैल्थ एंड हाइजीन के अंतर्गत अपने घर परिवेश के साथ स्वयं की साफ-सफाई का भी ध्यान रखना चाहिए।
अच्छी प्रकार से साबुन से हाथ धोना, घर जाने पर जाने के बाद शौचालय या वाशरूम प्रयोग करने के बाद कम से कम 2 मिनट तक साबुन से अच्छी प्रकार से हाथ धोने चाहिए। लेफ्टिनेंट रजनीश कुमार ने कहा कि हमें कुछ और सावधानियां बरतनी चाहिए।
जैसे धुले हुए कपड़े पहनना, खाना खाने का सामान हमेशा ढक कर रखना, घर में बालों व नाखून की साफ-सफाई करना, पानी हमेशा ढक कर रखना, हमेशा साफ बर्तन में खाना रखना। हाथ धोते समय स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
इस मौके पर द्वितीय अफिसर डा़ विजय कुमार, दीप कुमार पांडे, मनोज कुमार, प्रदीप आर्य, अर्जुन राम, अमरपाल सिंह, दिनेश तोमर, नरेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, राजनाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
नशामुक्ति केंद्र पर किया पौधरोपण
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर के कैराना रोड पर अनमोल फाउंडेशन के अंडर चल रहे नशा मुक्ति केन्द्र पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ डायरेक्टर संजय गुप्ता व मैनेजिंग डायरेक्टर प्रमोद सिंह नंबरदार द्वारा किया गया। इस दौरान जहां केन्द्र में मौजूद पदाधिकारियों व मरीजों द्वार स्वच्छता अभियान चलाया गया। वही संस्था के डायरेक्टर द्वारा केन्द्र में मौजूद मरीजों से पौधरोपण कराया। इस दौरान नीटू तोमर, अजेंद्र चौधरी, अमित कुमार, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।

