- कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक सप्ताह से मरीज परेशान
- ट्रांसफर होने के बाद चार्ज छोड़ने को तैयार नहीं डा. भानु प्रकाश
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डा. भानु प्रकाश ने महिला आशाओं द्वारा मानदेय की मांग करने पर उनके साथ अभद्रता की गई थी। वहीं ब्लॉक स्तर पर चल रहें राष्ट्रीय कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक द्वारा कोई विशेष रुचि न रखने के कारण असंतोष की स्थिति को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय अग्रवाल ने गत 28 सितंबर को चिकित्सा अधीक्षक डा. भानु प्रकाश को सीएमओ कार्यालय में अटैच कर दिया था।
उनके स्थान पर डा. विजेंद्र कुमार को नए चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात करने के आदेश जारी कर दिए थे, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी चिकित्सा आीक्षक डा. भानु प्रकाश द्वारा नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डा. विजेंद्र कुमार को चार्ज नहीं सौंपा गया है। मरीजों को भी समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।
नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वें 2 माह से सीएचसी पर तैनात हैं। उनको 28 सितंबर में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया था, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी उनको चार्ज नहीं लिया गया तो उन्होंने सीएमओ से मुलाकात कर मामले से अवगत कराया था। सीएमओ ने जल्द ही उनको चिकित्सा अधीक्षक का चार्ज दिलवाने का आश्वासन दिया हैं।
चिकित्सा अधीक्षक डा. भानु प्रकाश सीएचसी से हुए फरार
मंगलवार को सीएमओ ने चिकित्सा अधीक्षक डा. भानु प्रकाश को नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक को चार्ज सौंपने के आदेश दिए। सीएमओ के आदेशानुसार नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक डा. विजेंद्र कुमार चिकित्सा अधीक्षक भानु प्रकाश के आवास पर पहुंचें। जहां पर करीब डेढ़ घंटे तक डा. भानु प्रकाश ने अपने आवास के गेट नहीं खोले।
बार-बार चिकित्सा अधीक्षक डा. विजेंद्र कुमार उनके दरवाजे पर आवाज लगाते रहें, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं दिया गया। डेढ़ घंटे बाद चिकित्सा अधीक्षक सूटकेस के साथ बाहर निकले तथा अपनी गाड़ी में बैठ गए। तभी नवनियुक्त चिकित्सा आीक्षक डा. विजेंद्र कुमार ने उनको चार्ज सर्टिफिकेट पर साइन करने तथा सीएमओ से फोन पर बात करने को कहा तो उन्होंने कहा कि उनके पास अभी समय नहीं हैं वें बुलंदशहर जा रहें हैं।
जिसके बाद डा. भानु प्रकाश अपनी गाड़ी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बाहर निकल गए। वहीं चिकित्सा आीक्षक डा. भानु प्रकाश द्वारा बिना परमिशन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोड़ा गया तथा इसकी सूचना न तो नवनियुक्त चिकित्सा अधीक्षक तथा न ही सीएमओ को दी गई। वहीं चिकित्सा अधीक्षक का चार्ज सौंपने को लेकर कैराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक नया ड्रामा चिकित्सा अधीक्षक डा. भानु प्रकाश द्वारा किया जा रहा हैं। सीएमओ के आदेशों को भी ठेंगा दिखाया जा रहा हैं।

