जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: भारत सरकार के निर्देशानुसार गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर वर्ल्ड पेशेंट सेफ्टी डे मनाया गया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल बंसल ने चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों की बेहतर देखभाल करने की शपथ दिलाई। इस दौरान डॉ. शहजाद, संजीव, विरेन्द्र राणा, रामपाल, अजीत धामा, पुष्पेंद्र कुमार, नीशू, अंकित, कुलदीप, गौरव आदि उपस्थित रहे।

