Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

वैन-टैंकर की जोरदार भिड़ंत में पांच की हुई मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जिले के वलाना गांव में वैन और टैंकर की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे वतामन को भावनगर से जोड़ने वाली सड़क पर हुई।

इस मामले में कोठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, ‘वैन में आठ लोग सवार थे। ये सभी आणंद जिले के खंभात जा रहे थे। वैन को गलत साइड पर चलाया जा रहा था, वलाना गांव के पास एक टैंकर ने वैन को टक्कर मार दी।

चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाने के रास्ते में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन अन्य घायल हो गए।’

अधिकारी ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्षतिग्रस्त वैन से शव निकालने में घंटों लग गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि तीन घायलों का इलाज खंभात के एक अस्पताल में चल रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img