Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

आज रात 12 बजे से बंद हो जाएंगे भारी वाहन

  • कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, तैयारी पूरी
  • देर रात डीएम पहुंचे कांवड़ पटरी मार्ग, सीएचसी का किया निरीक्षण

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आज रात 12 बजे के बाद हाइवे पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, दूसरी ओर शनिवार देर रात डीएम दीपक मीणा द्वारा गंगनहर पटरी कावड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। रात्रि में अधिकारियों की ड्यूटी तथा कावड़ मार्ग पटरी पर की गई व्यवस्थाओं को चेक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दौराला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्टर, दवाइयों की उपलब्धता एवं आपातकालीन सेवा आदि की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक विभाग की ओर से विशेष व्यवस्था तैयार की गई है। उसके तहत भारी वाहन गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। आगामी 25 और 27 जुलाई से लागू होने वाले डायवर्जन प्लान को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कांवड़ यात्रा सोमवार से शुरू हो रही है। ऐसी स्थिति में कांवड़ रूटों से जुड़ा डायवर्जन प्लान प्रभावी हो जाएगा। दिल्ली-गाजियाबाद के भारी वाहन उत्तराखंड की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। इसको लेकर मुजफ्फरनगर प्रशासन के अलावा उत्तराखंड प्रशासन से भी संपर्क रहेगा।

अगर वहां का प्रशासन यह बताता है कि भारी वाहनों पर अभी प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं है तो उसके अनुसार व्यवस्था तैयार होगी। गाजियाबाद से जिसको मेरठ, देहरादून और मुजफ्फरनगर जाना है, उस भारी वाहन को डासना इंटरचेंज से हापुड़, किठौर, परीक्षितगढ़, मवाना, रामराज तक जाएंगे। रामराज से एक रास्ता मुजफ्फरनगर और बिजनौर की तरफ निकल जाता है। इसके अलावा जिसको सहारनपुर जाना है, वह इस रास्ते से न जाकर सोनीपत के रास्ते अपने गंतव्य की ओर बढ़ेगा।

25 जुलाई से एक्टिवेट होगा रूट डायवर्जन प्लान

एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा ने बताया कि व्यवस्था का दूसरा पड़ाव 25 जुलाई से लागू होगा। इस दिन से मध्यम वाहन हाइवे पर प्रतिबंधित हो जाएंगे। यह भी निर्धारित डायवर्जन के अनुरूप ही मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और देहरादून तक का सफर करेंगे। तीसरे चरण के अंतर्गत 27 जुलाई से वाहनों का हाइवे पर आवागमन प्रभावित हो जाएगा। इस दिन से टू वे की व्यवस्था लागू हो जाएगा। एक रास्ता केवल कांवड़ियों के लिए आवंटित रहेगा। दूसरे रास्ते पर निजी व हलके वाहन आ-जा सकेंगे। डायवर्जन प्लान के अनुसार, 29 जुलाई से हाइवे पर वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित हो जाएंगे। इसके बाद केवल पास वाले वाहन ही चल सकेंगे।

हाइवे पर भारी वाहन होंगे प्रतिबंधित

प्लान के अनुसार कल से भारी वाहन हाइवे पर प्रतिबंधित रहेंगे। ऐसे वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है। उसके जरिए वाहन अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। 25, 27 व 29 जुलाई से भी अलग तरह की व्यवस्था लागू हो जाएगी।
-राघवेंद्र मिश्र, एसपी टैÑफिक/नोडल अधिकारी

सोतीगंज समेत कांवड़ यात्रा में बंद रहती मुस्लिमों की दुकानें

कांवड़ यात्रा मार्ग के अलावा शहर में वाया बेगमपुल दिल्ली रोड, गढ़ रोड व हापुड़ रोड समेत जहां अन्य प्रमुख मार्गों से कांवड़िये गुजरते हैं। वहां मुस्लिमों की दुकानें बंद रहती है। जिन इलाकों में मुस्लिमों की दुकानें बंद रहती है। उनमें प्रमुख बेगमपुल से सटे सोतीगंज, मछेरान, रेलवे रोड ईदगाह सरीखे इलाकों के अलावा हाइवे एनएच-58 पर खड़ौली कट पर सड़क के दोनों ओर मुस्लिम होटल, इसी तर्ज पर हापुड़ स्टैंड चौराहे से सटे हापुड़ रोड पर मुस्लिम ढाबे आदि तमाम मुस्लिमों की दुकानें बंद रहती हैं।

यह रवायत सालों से चली आ रही है, भले ही सरकार किसी भी दल की क्यों न हो। ऐसा होता रहा है, लेकिन इस बार यह मामला ज्यादा तूल पकड़ गया है। कांवड़ पटरी मार्ग समेत दूसरे यात्रा मार्ग जो भी दुकानें खुली होंगी उन सभी पर मालिक का नाम बडेÞ-बडेÞ शब्दों में लिखा जाना जरूरी है। इस संबंध में लखनऊ से आदेश जारी किया गया है। पुलिस के बडेÞ अधिकारियों का कहना है कि आदेश है तो उसका अनुपालन भी कराया जाएगा। हालांकि कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकृत प्लान 21 जुलाई की आधी रात के बाद एक्टिवेट होगा,

लेकिन जहां तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले होटल, ढाबे व खाने पीने का अन्य सामान बेचने वालों की छोटी बड़ी दुकानों की बात है तो उन पर नाम को लेकर फिलहाल तो रियायत बरती जा रही है। हालांकि एसएसपी डा. विपिन ताडा का कहना है कि जो आदेश है, उसका अनुपालन कराया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर हाइवे के छोटे बडेÞ ढाबे वालों जिनमें कई ढाबे मुस्लिमों के हैं और वहां हिन्दू स्टॉफ काम कर रहा है, उनका कहना है कि नाम लिखने में किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img