Saturday, June 6, 2026
- Advertisement -

सड़कों के गड्ढे भरने में हो रही सिर्फ रस्म अदायगी

  • कांवड़ यात्रा के नाम पर गढ़ और हापुड़ रोड पर आधी अधूरी तैयारियों का दौर जारी, शिवभक्तों को होगी परेशानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कांवड़ यात्रा के नाम पर हापुड़ रोड और गढ़ के गड्ढे भरने की केवल रस्म अदायगी भर की जा रही है। गढ़ व हापड़ रोड पर कई जगह हालत इतनी ज्यादा खराब है कि वहां यदि संभलकर न चला जाए तो हर हाल में दो पहिया वाहन हादसे का शिकार होगा। कई जगह यहां सड़क बुरी तरह उधड़ गई है। रोडियां निकल कर सड़क पर दूर तक फैल गई हैं। इन से होकर नंगे पैर कांवड़ियों का आगे जाना बेहद कष्टकारी होगा। सड़क का यह हाल एक दो जगह नहीं बल्कि कई जगह है।

शनिवार को नगर निगम की टीम सड़कों के गड्ढे भरने को पहुंची, लेकिन लोगों ने शिकायत की कि गड्ढे भरने के नाम पर निगम केवल दिखावा करा रहा है। सड़क के जो छोटे गड्ढे है। उन्हें नहीं भरा जा रहा है और जो बडेÞ गड्ढे भरे जा रहे हैं। वो भी आधे अधूरे ही भरे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बेहतर होता कि यदि डामर डालकर उस पर रोड रोलर चलवा दिया जाता तो शायद कुछ दिन सड़क चलने लायक होती। जिस प्रकार से काम कराया जा रहा है, वह टिकाऊ नहीं है। लोगों ने यह भी बताया कि थोड़ी देर की बारिश में यहां पानी भर जाता है, क्योंकि ड्रेनेज सिस्टम ना होने के चलते यहां पानी की निकासी भी नहीं हो पाती है।

जब पानी सड़क पर ही भरा रहता है तो उसका सबसे ज्यादा बुरा असर सड़क पर ही पड़ता है। भरे हुए पानी में होकर जब भारी वाहन गुजरते हैं तो सड़क टूटने लगी जाती है। उल्लेखनीय है कि छह जुलाई को मेरठ में कांवड़ यात्रा की समीक्षा को डीजीपी के साथ पहुंचे मुख्य सचिव ने मेरठ के अफसरों को कांवड़ यात्रा मार्ग को दुरुस्त करने की हिदायत दी थी। मेरठ में हापुड़ रोड व गढ़ रोड से होकर भी भारी संख्या में कांवड़िये गुजरते हैं, लेकिन हापुड़ रोड व गढ़ रोड के गड््ढों को भरने के नाम पर केवल रस्म अदायगी भर की जा रही है।

भाजपाई बोले, डीएम और महापौर से मिलेंगे

कांवड़ यात्रा मार्ग की बदहाली को लेकर सोमवार को भाजपाई डीएम दीपक मीणा व महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मिलेंगे। भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने बताया कि शहर के जिन रास्तों से होकर कांवड़िये गुरजते हैं। खासतौर से गढ़ व हापुड़ जहां दिल्ली की तर्ज पर कांवड़िये होकर गुजरते हैं, लेकिन शनिवार को जो काम हुआ है वह ठीक नहीं है। इसके चित्र लोगों ने उन्हें भेजे हैं। सोमवार इस मामले को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम और महापौर से मिलेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर आज होगा खत्म, कल से यूपी में बढ़ेगी गर्मी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों...
spot_imgspot_img