- अग्रवाल प्रशिक्षण व समाज सेवा संस्थान ने की सहायता
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर : अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान रजि के तत्वावधान में, व्यवस्थापिका सविता अग्रवाल के निर्देशन में, आने वाले गंगा दशहरा की उपलक्ष्य में गुरुकुल कन्या विद्यालय, नवलपुर बैराज रोड, में सहायतार्थ, तीन कुंतल गेहूं, 50 किलो सरसों की खल, 11 किलो जों का आटा, पांच किलो गुड़ आदि दिया गया। समय देखने के लिए एक दीवार घड़ी भी दी गई। इस अवसर पर गुरुकुल की छात्राओं ने संध्या पूजन किया एवं सुंदर-सुंदर मनमोहक भजन प्रस्तुत किये जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढ़ें

