- हेमसिंह पुंडीर ने टटोली शिक्षकों की नब्ज
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: माध्यमिक शिक्षक संघ उप्र (शर्मा गुट) के नेता विधान परिषद सदस्य हेम सिंह पुंडीर ने कहां है कि उनका संगठन शिक्षक हितों की लड़ाई के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है। साथ ही, भविष्य में भी शिक्षक हितों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षक संघ उप्र शर्मा गुट के मेरठ खंड स्नातक सीट से प्रत्याशी हेम सिंह ने सोमवार को यहां संघ के जिलाध्यक्ष के आवास पर कहा कि शिक्षकों को लेकर वर्तमान सरकार संवेदनहीन है। शिक्षक समस्याओं पर बातचीत के दौरान कई बार आश्वासन के बावजूद भी शिक्षकों से जुड़ी कई समस्याओं को भीजपा सरकार ने लटका कर रखा है।
उनका संगठन शिक्षक हितों से कभी समझौता नहीं करेगा। विधान परिषद में शिक्षकों से जुड़ी हर समस्या को सरकार के संज्ञान में लाने का काम करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनके संगठन की प्राथमिकताओं में पुरानी पेंशन की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों को पूर्ण शिक्षक का दर्जा दिलवाना शामिल है।
इस मौके पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनेश त्यागी ने स्रातक सीट पर हेम सिंह पुंडीर के पुन: प्रत्याशी बनाए जाने पर कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में संगठन ने अपनी रणनीति तय कर ली है। जिला मंत्री परमेंद्र सिहं ने कहा कि शामली में संगठन काफी मजबूत स्थिति में है।
इस अवसर पर हरिपाल, नरेश पाल तोमर, मनोज शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार, मुकेश सैनी, विजय कुमार, पंकज सैनी, सहदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, सुधीर राणा, राजेश तिवारी, रविंद्र मलिक, आरपी शुक्ला, कपिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

