Monday, June 8, 2026
- Advertisement -

Hema Malini: हेमा मालिनी का 77वां जन्मदिन आज, सायरा बानो ने दी बधाई, शेयर की दिलीप कुमार संग पुरानी यादें

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से हर दिल में खास जगह बनाने वाली अभिनेत्री हेमा मालिनी आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। राज कपूर के साथ फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली हेमा मालिनी ने अपनी खूबसूरती, अदाकारी और गरिमा से हिंदी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई। उनके जन्मदिन के मौके पर सायरा बानो ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें दिल से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

सायरा बानो ने खास तस्वीर की शेयर

दरअसल, सायरा बानो ने हेमा मालिनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में दिलीप कुमार, हेमा और सायरा एक साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ सायरा ने लिखा, ‘अपने सबसे प्यारे दोस्त को बधाई देते हुए मेरा दिल खुशी से भर जाता है। @dreamgirlhemamalini, आज जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हेमा हमेशा से ही सुंदरता, शालीनता और शांत ताकत की मिसाल रही हैं।’

सायरा ने आगे लिखा, ‘वह असली ‘ड्रीम गर्ल’

वहीं, सायरा ने आगे लिखा, ‘वह असली ‘ड्रीम गर्ल’ हैं, न सिर्फ फिल्मों में, बल्कि हर तरह से। कई साल की हमारी दोस्ती, गर्मजोशी, सम्मान और पुराने समय की यादों से भरी रही है, जब सिनेमा, हंसी और साथ से जीवन रोशन था। हाल ही में वह हमारे घर आई थीं, जहां हमने घंटों पुरानी बातें, फिल्में और जीवन पर चर्चा की। उनकी आत्मा में आज भी वही नरमी है, जो उन्हें सबका प्यारा बनाती है।’

हेमा मालिनी से पहली बार कब मिली थीं सायरा

सायरा ने आगे लिखा, ‘मैं पहली बार हेमा से 1966 में आरके स्टूडियो में ‘दीवाना’ फिल्म के सेट पर मिली थी, जब वह अपने निर्माता अनंतस्वामी के साथ आईं। फिर हम कृष्णा राज सागर बांध पर शूटिंग के दौरान मिले। हमारे कमरे पास-पास थे। हर शाम मेरी मां, हेमा, उनकी मां और घंटों बैठकर बातें करते, सुंदरता के राज साझा करते और हंसते रहते।’

पुराना किस्सा किया याद

सायरा ने आगे लिखा, ‘मैंने उन्हें याद दिलाया कि उनकी मां बालों में लोबान लगाकर कैसे अच्छी खुशबू फैलाती थीं। वह हैरान होकर हंसी कि मुझे आज भी याद है! हमने बताया कि कैसे दिलीप साहब और मैंने उन्हें मद्रास में प्रेस से मिलवाया था। हेमा को याद था कि साहब उस दिन कितने दयालु थे, उनके शब्द आज भी उनके दिल में हैं।’

अच्छी सेहत के लिए की कामना

सायरा ने आगे लिखा, ‘कुछ समय पहले मैंने उन्हें टीवी शो में धर्मेंद्र जी के साथ नाचते देखा। उनके बीच का प्यार और आसानी मेरे दिल को छू गई। इससे स्थायी साथ की सुंदरता याद आई। प्यारी हेमा, आपके दिन हमेशा उसी रोशनी और प्यार से भरें, जो आप दूसरों को देती हैं। आपको ढेर सारी खुशी, शांति और अच्छी सेहत मिले।’

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Share Market: ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारतीय बाजार लड़खड़ाया, निफ्टी 23,150 के नीचे बंद

  जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सोमवार का कारोबारी सत्र भारतीय...

CBSE 12वीं मूल्यांकन विवाद: Digital System की गड़बड़ियों पर HighCourt ने केंद्र और बोर्ड को भेजा Notice

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_imgspot_img