Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

शहर में हाईअलर्ट, कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसएसपी उतरे सड़कों पर

  • संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती ड्रोन से की जा रही रामलीला मंचन की निगरानी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: त्योहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के तमाम आलाधिकारी हाईअलर्ट पर हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस फोर्स मुस्तैद है। केवल शहर ही नहीं बल्कि देहात में भी पुलिस प्रशासन के बड़े अफसर पैदल घूम रहे हैं। गुरुवार को शहर मिश्रित आबादी वाले बडेÞ इलाके में कमिश्नर सेल्जा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा, डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डा. विपिन ताडा, एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह आदि ने भारी फोर्स के साथ निकले।

ये तमाम अधिकारी आगामी त्योहारों, कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अन्य अधिकारीगणों व भारी पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार, लालकुर्ती, देहलीगेट एवं कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेगम पुल से प्रारंभ कर जली कोठी, छतरी वाला पीर खैरनगर, बच्चा पार्क होते हुए बेगम पुल तक पैदल गश्त की गयी। वहीं, दूसरी ओर देहात इलाकों में एडीएम ई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सरधना चौकी सिवालखास थाना क्षेत्र जानी पर क्षेत्रीय विधायक सहित सभी लोगों से संवाद स्थापित किया गया

तथा थाना क्षेत्र के सभ्रांत व्यक्तियों के साथ मीटिंग कर शांति व्यवस्था एवं त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की अपील की गई तथा आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कस्बा सिवालखास मैं पैदल गश्त कर लोगों की समस्या सुनकर मौके पर निस्तारित की गई। एसएसपी के आदेश पर पूरे शहर में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एलआईयू के अफसर भी शामिल रहे। डॉग स्क्वायड व बम निरोध दस्ता भी साथ रहा।

इसके अलावा थाना क्षेत्र दौराला स्थित शिव मंदिर, श्रीराम इंटर कॉलेज, रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन तथा थाना देहलीगेट क्षेत्र अंतर्गत मेरहू राजपूत धर्मशाला, सराफा बाजार, जैन धर्मशाला घंटाघर, मुकुंद देवी धर्मशाला, नगर निगम के सामने मार्केट में एस चेक टीम, एवं मुख्य स्थान/प्वाइंट्स चैक किए गए। किसी भी स्थान पर कोई भी संदिग्धता नहीं मिला।

12 बजे के बाद शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री

दशहरा आयोजन के मददे नजर टैÑफिक पुलिस ने लोगों को परेशानी से बचाने के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। एसपी टैÑफिक राघवेंद्र मिश्रा ने लोगों से आग्रह किया है कि रूट डायवर्जन के अनुसार ही अपने आने जाने का रास्ता चुने और परेशानी से खुद भी बचें और लोगों को भी बचाएं।

शहर में कल दशहरे पर रूट डायवर्ट किया गया है। यहां विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेलों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। दोपहर 12 बजे के बाद शहर के भीतर कोई भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेगा। रात एक बजे तक व्यवस्था प्रभावी रहेगी। प्रभारी निरीक्षक ट्रैफिक विनय कुमार शाही ने बताया कि दशहरा पर शहर में रामलीला ग्राउंड दिल्ली रोड, भैंसाली ग्राउंड शहीद स्मारक, जेलचुंगी चौराहा और सूरजकुंड पार्क में दशहरा मेला का आयोजन होता है। काफी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं।

ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन लागू किया जा रहा है। दशहरा वाले दिन दोपहर 12 बजे से रात एक बजे तक यह रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान दिल्ली की ओर से भैंसाली बस अड्डे पर आने वाली रोडवेज बसें परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस वे से बागपत बाइपास चौराहा, शोभापुर चौराहा, कंकरखेड़ा बाइपास चौराहा से कंकरखेड़ा रेलवे ओवर ब्रिज होकर जीरोमाइल से बेगमपुल होते हुए बस अड्डे पर पहुंचेंगी। मुजफ्फरनगर व बिजनौर की रोडवेज बसें जीरोमाइल, कंकरखेड़ा, परतापुर इंटरचेंज एक्सप्रेस वे से गंतव्य की ओर बढ़ेंगी।

मुजफ्फरनगर से हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद जाने के लिए मोदीपुरम फ्लाईओवर से सरधना फ्लाईओवर, परतापुर इंटरचेंज से गांव मोहिउद्दीनपुर, खरखौदा मोड़ से कस्बा खरखौदा होकर गंतव्य की ओर जाना होगा। गढ़ व मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर व रुड़की जाने के लिए रोडवेज बसें डिग्गी तिराहा, एल ब्लॉक, बिजली बंबा पुलिस चौकी से कस्बा खरखौदा, मोहिउद्दीनपुर एनएच-58, परतापुर इंटरचेंज से मोदीपुरम की ओर बढ़ेंगी।

बिजनौर के वाहन मवाना रोड पर गंगानगर थाने के बराबर से जा रही नाले वाले रोड से बीएनजी स्कूल होते हुए परीक्षितगढ़ रोड पर निकलेंगे और यहां से काली नदी पुल के बराबर में निकलकर हापुड़, गढ़ व मुरादाबाद जाएंगे। रूट को लेकर एसपी टैÑफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि दशहरा पर शहर में कई जगह मेलों का आयोजन होता है। इसको ध्यान में रखते हुए रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है। कल दोपहर 12 बजे से रात एक बजे तक यह प्रभावी रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती, PM मोदी समेत अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर...

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...
spot_imgspot_img