- भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानून बिलों के विरोध में किया चक्का जाम
जनवाणी संवाददाता |
किरतपुर: भाकियू कार्यकर्ताओें ने कृषि बिलों के विरोध में किरतपुर के नागीना चौराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग बिजनौर-नजीबाबाद पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम करने से हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी लाइने लग गई।
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं न शुक्रवार को नगीना चौराहे राष्ट्रीय राज मार्ग बिजनौर-नजीबाबाद पर चक्का जाम कर कृषि कानून बिल का विरोध किया। चक्का जाम करने से नेशनल हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइने लग गई।

भाकियू कार्यकर्ताओं ने बताया कि किसान यूनियन के पदाधिकारी दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले तीन महीने से अधिक समय से कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए धरना प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन सरकार किसान विरोधी होने के कारण किसानों से बात भी नहीं कर रही है। बुद्ध सिंह चौहान की अध्यक्षता में संचालन कर रहे मुकेश कुमार ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद राजपुर, मुकल कुमार, नरदेव सिंह, सनी चौधरी, मनोज कुमार, नीटू आदि उपस्थित रहे।

