जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: एमडी कॉलेज आफ हायर एजुकेशन निकट चामुंडा मंदिर बिजनौर हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने सरस्वती मां के समक्ष पुष्प अर्पित करके किया।
कार्यक्रम में हिंदी विभाग के प्रवक्ता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे
अधिकर्ता विशाल शर्मा 9837109552

