- तथाकथित लोगों के खिलाफ की जाएगी कार्यवाही
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर ने बताया कि कुछ तथाकचित लोग संगठन हिंदू युवा वाहिनी के नाम का उपयोग अनाधिकृत रूप से कर रहे हैं। कुछ लोग संगठन का नाम उपयोग कर हिन्दू समाज को भ्रमित कर रहे हैं। ताकि अपनी अलग पहचान बना ले और अपने स्वार्थ को पूरा कर सकें।
हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री नागेंद्र प्रताप तोमर ने रविवार को पीडब्लूओ गेस्ट हाऊस में जानकारी देते हुए बताया कि कुछ तथाकचित लोग संगठन हिंदू युवा वाहिनी के नाम का उपयोग अनाधिकृत रूप से कर रहे हैं। हिन्दू युवा वाहिनी नाम का जो सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है। जिसकी स्थापना योगी आदित्यानाथ ने सन 2002 में की थी। हिन्दू समाज की छाया, सुरक्षा और संरक्षण प्रदान कर रहा है वो एक है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ आप अगर ध्यान देंगे तो दोनों का लोगों मोनोग्राम अलग है। दोनों के प्रदेश पदाधिकारी अलग हैं तथा दूसरे तथाकथित संगठन की स्थापना किसने की और कब की इसका कुछ पता नहीं है। ऐसे लोगों के विरूद्ध एवं संगठन के नाम का गलत ढंग से उपयोग करने वालों के विरूद्ध की कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नागेंद्र प्रताप तोमर प्रदेश मंत्री हिंदू युवा वाहिनी, डा. एनपी सिंह मंडल प्रभारी मुरादाबाद, अनिल कुमार जिला संरक्षक, संजीव मलिक जिलाध्यक्ष, संकित राठी, जितेंद्र पाल, अमन सक्सेना सभासद, शुभम ग्रोवर तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

