Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भाजपा की जन विश्वास यात्रा का शामली में होगा ऐतिहासिक स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

शामली: भारतीय जनता पार्टी शामली द्वारा जन विश्वास यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने यात्रा की तैयारियों के लिए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी के विषय में बताया और जन विश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का आहवान किया। होगी। जिस के स्वागत को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय पर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी नीरज शर्मा ने कहा कि 19 दिसंबर से शुरू होने वाली जन विश्वास यात्रा जनपद में 22 तारीख को आएगी। जिसका शामली में एसटी तिराहे पर पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का रात्रि विश्राम शुभ लग्न मंडप कैराना रोड पर रहेगा। 23 तारीख को यात्रा पुन: कैराना के ऊंचा गांव, कांधला होते हुए बागपत जनपद जनपद को जाएगी।

इस अवसर पर यात्रा संयोजक जिला मंत्री निविष कुमार ने शामली में यात्रा के स्वागत के चयनित स्थानों को बताते हुए कहा कि शिव चौक वर्मा मार्केट पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा तथा वीवी कॉलेज में एक सभा आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष पवन तरार ने की।

इस अवसर पर हरवीर मलिक, वरुण मलिक, मोहित जैन, अजय पंवार, पुनीत द्विवेदी, डा. अनुराग शर्मा, विवेक प्रेमी, सुखचैन वालिया, सुधा तोमर, शशि अरोडा, अरविंद संगल, मीनू संगल, नीरज, गजेंद्र सिंह, रविंद्र नाला, राजीव चौधरी, अनुज राणा, विनीत बालियान, डा. मनोज शर्मा, नरेश सैनी, आरिफ हवारी, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img