Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

किराए पर मकान दिलवाने पर विवाद, महिला की हत्या

  • युवक गंभीर घायल, आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: नगर के ग्राम दरियापुर में किराए पर मकान दिलवाने को लेकर मकान में पहले से ही रह रहे व्यक्ति पर टीका टिप्पणी कर उससे मकान खाली कराने को कहने पर उसने क्षुब्ध हो कर महिला व उसके पुत्र के साथ गाली गलौच कर भाले से उन पर हमला बोल दिया जिसमें महिला की मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी समीपुर में भर्ती कराया गया है।

बुधवार की रात्रि को गुलशन पत्नी नफीस अहमद उम्र करीब 30 वर्ष अपने बेटे अजीम 18 वर्ष के साथ पडोस में अपनी ननंद की बहन हेतु किराये पर कमरा दिलवाने के लिए गई थी। उस मकान में जावेद पुत्र शाबिर पहले से ही किराये पर रह रहा था।

मृतका व उसके बेटे द्वारा मकान मालिक से जावेद के विषय में कहा कि इन गंदे लोगों को निकालकर मेरी बहन को कमरा दे दो । इस बात से झुब्ध होकर जावेद ने गुलशन के पेट में भाला मार कर उसकी हत्या कर दी। जबकि अजीम की पीठ में भाला लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे उपचार हेतु सीएचसी समीपुर भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्त जावेद को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस ने धारा 302, 307, 323, 504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img