Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

साग सब्जी को कैसे रखें लंबे समय तक तरोताजा

 

Ravivani 21


गर्मियां आते ही आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है-अब चाहे वह कमरे को ठंडा रखने या शरीर को ठंडा रखने का विषय ही क्यों न हो। आपके पास इसके समाधान भी अवश्य होते हैं लेकिन गर्मियों में अगर आपके पास फ्रिज नहीं है या किसी कारणवश बिजली चली गयी है या फिर फ्रिज ही खराब हो गया है और आपके पास इतना सामान भी है जिसे आप सड़ने आदि की समस्या से बचाना चाहती हैं लेकिन गर्मी के कारण आपकी सारी मेहनत बेकार होती लग रही है।

धैर्य रखिए, निराश न होइए। इसका भी हल है। कुछ सुझाव हैं जिन्हें अमल में ला कर आप अपनी खाद्य सामग्री को सड़ने व फफूंदी लगने से बचा सकती हैं। सबसे पहले तो अपने दिमाग में यह बात गांठ बांध लीजिए कि गर्मियों में चाहे आप कितनी ही व्यस्त क्यों न हों, जब बाजार जाएं तो एक साथ पूरे हफ्ते भर की सब्जियां न लाएं, क्योंकि जब तक आप उनका उपयोग करेंगी, उससे पहले ही उनमें फफूंदी लग जाएगी।

यहां आपकी मेहनत और धन दोनों ही बेकार हो जाते हैं, अत: दो-तीन दिन के लिए ही सब्जी-भाजी लाना ही उचित रहेगा। सवाल यह उठता है कि दो-तीन दिन तक भी सब्जियों की ताजगी कैसी बनाए रखें। इसके लिए आपको एक मिट्टी का घड़ा खरीदना होगा। करेला, टिंडा, भिंडी, तोरई, खीरा जैसी सब्जियों को घड़े में डाल कर उसे एक बड़े से टब या बाल्टी में पानी भर कर छोड़ दें। अब आप सब्जियों के विषय में निश्चिंत हैं।

इसके अतिरिक्त आप एक अन्य उपाय भी कर सकती हैं। रसोईघर के एक कोने में ईंट से एक चौकोर स्थान बना लें, उसमें रेत भरें, रेत को गीला कर लें। अब उसमें आप घड़ा रख दें जिसमें सब्जियां रखें। दिन में एक या दो बार रेत गीली करती जाएं।

साग जैसे पालक, चौलाई को आप अगर शाम को लायी हैं और दूसरे दिन दोपहर को पकाना है तो आप उसे शाम को ही बंडल खोल कर किसी टोकरी में बाहर बरामदे में रखें ताकि रात की ठंडक व सुबह की ओस से ताजगी बनी रहे। जी हां, इसका अन्य उपाय एक और भी है। वह यह कि साग के डंठल को पानी भरे गिलास में डुबो कर रखें तथा बीच-बीच में पानी के छींटे मारती जाएं। हरे धनिया की ताजी पत्तियों को इस तरह कुछ दिन आराम से रखा जा सकता है।

नींबू तो आप एक साथ छ: सात खरीद लाती होंगी किंतु तीसरे दिन प्रयोग में लाने तक उनमें सूखापन आने लगता होगा। इसके लिए आपको चाहिए कि आप नींबू को राख से नीचे दबा कर रखें तथा प्रयोग करने से पूर्व उसे गर्म पानी में कुछ देर तक डूबा रहने दें।

इसके अतिरिक्त आपको अदरक सूखने की शिकायत रहती होगी जिसे आप किसी भी मौसम में गमलों में गीली मिट्टी के अंदर दबा कर रखें। लाल टमाटर अधिक दिनों तक ताजा बने रहें, इसके लिए इनके डंठल पर थोड़ा-सा मोम लगा दें। यदि टमाटर नर्म हो जाएं तो इन्हें ठंडे पानी में छोड़ दें।

इसके अतिरिक्त आप पनीर जैसी खाद्य सामग्री को भी बिना फ्रिज के दो दिन तक खराब होने से बचाए रख सकती हैं। साधारण सफेद मलमल के कपड़े में लपेटें तथा उसमें तीन बूंद सिरका डालकर ठण्डे स्थान पर रख दें। पनीर बिना फफूंद के दो दिनों तक ताजा रहेगा।

आप दूध को भी फटने से बचा सकती हैं। एक चुटकी सोडा डालकर उबाल लें या इलायची पाउडर मिलाकर रख दें। दूध नहीं फटेगा। मक्खन के विषय में भी यही किया जा सकता है। मक्खन को अधिक समय तक रखना हो तो उसे बदबू से बचाने के लिए थोड़ी देर खाने का सोडा मिले पानी में रख दें। आप जब भी मक्खन का उपयोग करेंगी, मक्खन आपको ताजा ही मिलेगा।

ब्रेड को ताजा रखने के लिए इसे मोम के कागज में अच्छी तरह से पैक कर, ठंडे स्थान पर रख दें।

रूबी


janwani address 134

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img