Sunday, May 24, 2026
- Advertisement -

सपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश, रामगोपाल ने उठाये ईवीएम पर सवाल

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के प्रचार में भोगांव और सैफई में आयोजित समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में आये कार्यकर्ताओं में जिस तरह से भारी जोश दिखाई दिया है, उससे लगता है कि रिकार्ड मतों से जीत केंद्रीय संकल्प को इस बार मतदाता और कार्यकर्ता पूरा करके ही रहेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर सभी की निगाहें लगी हैं। यह देश की राजनीति को दिशा देने वाला चुनाव है।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने कहा कि नेताजी के हृदय में मैनपुरी बसती रही है। मैनपुरी का विकास हमारी प्राथमिकता है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हमें एकजुट रहना है। यह सम्मान की लड़ाई है। अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव ने सभी से ईवीएम को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। ईवीएम भी बदल सकती है। सरकार नहीं बताती है कि 20 लाख ईवीएम कहां गायब है?

36 6

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने जो मिथ पाल रखा है उसे तोड़ना है। नेताजी के आदर्शों पर चलकर नेताजी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाना है। नेताजी जो जिम्मेदारी छोड़ गए हैं, उसका नेतृत्व अखिलेश यादव को करना है। हम सब साथ है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा में घबराहट है। घबराहट इसलिए है, क्योंकि मैनपुरी के मतदाताओं ने इस उपचुनाव में भाजपा का सफाया करने का मन बना लिया है। भाजपा साजिश और षड्यंत्र करती है। भाजपा जैसा षड्यंत्र कोई नहीं कर सकता है। हम लोगों को लेकर भाजपा बहुत परेशानी और तकलीफ में रहती है। उसकी तकलीफ की दवा कहीं नहीं है। हमारा परिवार दूर हो जाए तो कहते हैं कि परिवार में झगड़ा है। हम एक साथ आ जाएं तो कहेंगे परिवारवादी है। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। आने वाला समय बताएगा इसका परिणाम कितना बड़ा होगा।

यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और समाजवादियों को लेकर भाजपा तमाम तरह का दुष्प्रचार करती है। हमारे नेता और कार्यकर्ता भाजपा के दुष्प्रचार से सावधान रहें। नेताजी ने हम सब को भाईचारे और सौहार्द की राजनीति सिखाई है। सिखाया है कि सभी का सम्मान कैसे किया जाए। हम लोगों को सभी जाति, वर्ग, धर्म के लोगों को साथ लेकर चलना है और विकास की राजनीति करनी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी और इटावा के आसपास जो भी विकास दिखाई दे रहा है सब नेताजी की देन है। नेताजी ने सड़के बनाई। स्कूल बनाए, मेडिकल कॉलेज बनाएं। लोगों को सुविधाएं दी। उन्होंने कहा कि भाजपा मैनपुरी में विकास का दावा नहीं कर सकती, भाजपा ने कुछ नहीं किया है। भाजपा सिर्फ भ्रष्टाचार और गड्ढायुक्त सड़कों का ही दावा कर सकती है। पूरे प्रदेश की सड़कों में गड्ढे हैं और निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

कार्यकर्ता सम्मेलन में रामगोविन्द चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, चन्द्रभूषण सिंह, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, आदित्य यादव, संजय लाठर, डॉ0 राजपाल कष्यप, आलोक शाक्य सहित बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img