Monday, March 16, 2026
- Advertisement -

महिंद्रा के परतापुर शोरूम पर जमकर हंगामा व बवाल

  • गिनार्इं दर्जनों खामियां, मौके पर पुलिस, नई एसयूवी 3 एक्सओ के सफर के बीच फटे टायर, बाल-बाल बचे गाड़ी सवार
  • ओरिजनल पुर्जे निकालकर डुप्लीकेट लगाकर ग्राहकों को धोखा व महिंद्रा की छवि दागदार करने का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर दिल्ली रोड स्थित आए दिन विवादों में रहने वाले मैसर्स जयकुमार, अरुण कुमार के महिंद्रा शोरूम में बुधवार को गाड़ी में नकली पुर्जे लगाकर धोखा देने का आरोप लगाकर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। शोरूम पर करीब चार घंटे तक हंगामा चला। हालात जब बेकाबू होते चले गए तो सूचना पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस के सामने भी हंगामा करने वालों ने शोरूम मालिक पर कंपनी की गाड़ियों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शोरूम से निकली नई गाड़ी तभी डिफेक्टिव होती है, जब उसके पार्टस बदल दिए गए हों। पुलिस ने किसी प्रकार समझा-बुझाकर हंगामा करने वालों को शांत किया। हालांकि पीड़ित ने शोरूम के खिलाफ तहरीर देने की बात भी कही है।

ये था मामला

जानी थाना क्षेत्र के रामपुर पावटी निवासी हरीश ने करीब दो माह पहले परतापुर दिल्ली रोड स्थित इस विवादित शोरूम से महिंद्रा कंपनी की एसयूवी तीन एक्सओ गाड़ी खरीदी थी। हरीश ने बताया कि गाड़ी खरीदने के बाद वह अपने परिवार के साथ मनाली व बद्रीनाथ धाम चले गए। जब उनका परिवार इस गाड़ी से लौट रहा था तो रास्ते में एक स्थान पर अचानक गाड़ी का टायर फट गया। जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पास ही गहरी खाई थी। गाड़ी खाई में गिरने से बाल-बाल बची। इस दौरान गाड़ी का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। उसका बंफर भी बुरी तरह डेमेज हो गए। इस घटना के बाद वह किसी प्रकार मुसीबत झेलते हुए मेरठ पहुंचे। उन्होंने जय कुमार, अरुण कुमार के महिंद्रा शोरूम में ले जाकर गाड़ी दिखाई।

हरीश ने बताया कि शोरूम से उन्हें टायर कंपनी से पूछताछ करने की बात कहकर टरका दिया। इस तरह से करीब 20 दिन शोरूम वालों ने निकाल दिए। शोरूम मालिक व स्टाफ का रवैया देखकर ग्राहक के सब्र का बांध टूट गया। बुधवार को वह दर्जनभर से ज्यादा लोगों को लेकर महिंद्रा के शोरूम पर पहुंच गए। उन्होंने वहां जमकर बवाल काटा। हंगामा किया। इस दौरान जो अन्य ग्राहक शोरूम में गाड़ियां देखने आए थे, हरीश ने जब आरोप लगाए तो अन्य ग्राहक शोरूम से बगैर गाड़ी खरीदे ही निकल गए। इस बीच हंगामा करने वालों ने गाड़ी में तमाम खामियां गिनाते हुए नई गाड़ी देने की मांग की। हंगामा बढ़ा तो वहां पुलिस पहुंच गयी।

पहले भी हो चुका बवाल

महिंद्रा के मैसर्स जयकुमार, अरुण कुमार के शोरूम पर पहले भी इस प्रकार के बवाल हो चुके हैं। अनेक ग्राहक इसको लेकर गंभीर आरोप भी लगा चुके हैं। तमाम ग्राहकों ने आरोप लगाया कि गाड़ी का जब टेक्निकल मुआयना कराया तो उन्होंने पाया कि उसके पार्टस बदले पाए गए। कुछ ग्राहकों ने ही बताया कि इस शोरूम में गाड़ियों के आॅरिजनल पार्टस निकल कर उसमें डुप्लीकेट पार्टस डाल दिए जाते हैं।

शोरूम वाले आॅरिजनल पाटर्स अन्य जगह बेचकर केवल अपनी तिजोरी ओर महिंद्रा कंपनी की रेपुटेशन पर दाग लगाने का काम कर रहे हैं। इस शोरूम में बवाल आए दिन की बात है। माना जा रहा है कि मैसर्स जयकुमार, अरुण कुमार की इन्हीं हरकतों के चलते कंपनी ने इसी शोरूम के समीर श्रीश्यामजी के नाम से नई डिलरशिप दी है। आमतौर पर एक शहर में कंपनी एक ही डीलरशिप देती है, लेकिन जब कोई कंपनी के नाम पर ही बट्टा लगाने पर उतर आए तो फिर क्या किया जा सकता है।

सवाल से भागते नजर आए

पूरे प्रकरण पर शोरूम के स्वामी मोहित जैन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया। उनके नंबर पर कई बार कॉल किया गया, लेकिन बजाए बात करने के वह कन्नी काटते प्रतीत हुए। कॉल ही रिसीव नहीं की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img