Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: नगर के मोहल्ला कस्यावान में गुरुवार शाम दिल दहलाने वाली घटना हुई। एक युवक ने पत्नी व तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना का कारण गृह क्लेश मान रही है। पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें खुद परिवार के लोगों की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने की कबूल की है।

नगर के मोहल्ला कस्यावान निवासी रहीस अहमद पुत्र शहीद सैफी दिल्ली एवं अन्य स्थानों पर लोहे के जाली गेट बनाने का कारीगर है। रहीस गुरुवार सुबह दिल्ली से अपने घर आया हुआ था। लोगों का कहना कि रहीस की सुबह से ही पत्नी रिहाना से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन दोपहर बाद परिवार में लड़ाई झगड़ा बंद हो गया।

शाम के समय उसका चचेरा भाई हारुन घर पहुंचा, लेकिन घर का मेन गेट अंदर से बंद होने के कारण उसने रहीस को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों को इस बारे में बताया। जिस पर पड़ोस के लोगों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंदर कूदकर घर के दो चारपाइयों पर चार शव देख होश उड़ गए। जिस पर थाना पुलिस को सूचना दी। तीन बच्चों सहित एक महिला का शव मिलने की खबर लगने पर पुलिस के होश उड़ गए और थानाध्यक्ष मयफोर्स के मौके पर पहुंचे।

जैसे पुलिस ने आंगन के दूसरे कमरे में देखा तो रहीस ने पंखे के कुंदे में रस्सा डालकर आत्महत्या कर ली। तीन बच्चों सहित पांच लोगों की शव मिलने पर पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात केशव कुमार, सीओ सदर देहात पूनम सिरोही, एसडीएम मवाना कमलेश गोयल ने जांच-पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि रहीस ने पहले पत्नी रिहाना व 10 वर्षीय अफ्फान, सात वर्षीय हैदर, चार वर्षीय पुत्री आयात की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

पति से त्रस्त पहली पत्नी ने आग लगाकर दी थी जान

नगर के मोहल्ला कस्यावान में रहीस ने पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर जान दी, वो पहले से ही विवादों में घिरा हुआ था। उसकी पहली पत्नी सात साल पहले इसके गलत आचरण के चलते परेशान होकर आग लगाकर मर चुकी थी। पहली पत्नी से दो बेटे भी थे।

पुलिस ने बताया कि मृतक रहीस की पहली पत्नी शबाना ने सात साल पूर्व आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी तथा उसके 10 वर्षीय अफ्फान व सात वर्षीय हैदर था। इसके बाद रहीश ने रिहाना से दूसरी शादी कर ली थी। लोगों का कहना है कि दूसरी पत्नी रिहाना उसकी पहली पत्नी शबाना के बच्चों के बीच हमेशा लड़ाई झगड़ा रहता था तथा रिहाना के चार वर्ष की पुत्री आयत थी। बताया जा रहा है कि गृह क्लेश के चलते रहीस ने पहले पत्नी व तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या की और बाद में खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

मोहल्लावासियों में दहशत का माहौल

एक ही घर में परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोगों की हत्या की खबर लगने पर नगर व मोहल्ले में दहशत का माहौल हो गया। मोहल्लावासियों ने पांचों के शव देखे तो उनकी रुह कांप गई तथा लोगों ने कहा कि रहीस के तीनों बच्चे हंसमुख थे तथा सभी को दुआ सलाम करते थे। रहीस ने पत्नी सहित तीन बच्चों की हत्या कर खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या करने से मोहल्ले में दशहत व्याप्त है।

कोई बोलने को तैयार नहीं

जब मोहल्ले के लोगों को ये पता चला कि रहीस ने अपने तीन बच्चों व पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली तो मोहल्ले के लोगों ने अपने दरवाजे बंद कर लिए तथा पुलिस की जांच करने पर मोहल्ले के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए थे।

पोस्टमार्टम को भेजे पांचों शव

जब एक ही परिवार के पांच लोगों के शव पोस्टमार्टम को भेज जा रहे थे तो तीन मासूम बच्चों के शव देख लोगों की रुह कांप उठी तथा हर किसी की आंखें नम थी और लोगों का कहना था कि रहीस के पास सबकुछ था, उसको इन मासूमों की हत्या नहीं करनी चाहिए थी।

इस संबंध में एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि मृतक रहीस के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें लिखा हुआ है कि गृह क्लेश से परेशान होकर उसने अपनी पत्नी व तीनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img