Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

तीन तलाक के विवाद में पति ने पत्नी और सास को मारी गोली

  • कोतवाली गंगोह पुलिस ने आरोपी को मय आला क़त्ल के साथ किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कोतवाली गंगोह क्षेत्र के गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी और सास को गोली मार को सनसनी फैला दी। गोली लगने से घायल हुई आरोपी की पत्नी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई और सास की हालत गंभीर बनी है।पति पत्नी के बीच तीन तलाक का विवाद चल रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मय आला कत्ल गिरफ्तार कर मृतका का शव के लिए भिजवा दिया है।

कोतवाली गंगोह के आलम्पुर गांव में बुधवार की सुबह ताबड़तोड़ गोलियां चलने से सनसनी फैल गई। घटनाक्रम के तहत कोतवाली कैराना जनपद शामली के गांव बरला निवासी मोहसिन पुत्र आबिद की शादी कोतवाली गंगोह क्षेत्र के ग्राम आलम्पुर निवासी नूरुद्दीन की पुत्री रुखसार से 3 वर्ष पूर्व लव मैरिज हुई थी।

शादी के कुछ दिन बाद से ही पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था। इंस्पेक्टर कोतवाली गंगोह वाईडी शर्मा ने बताया कि करीब 6 माह पूर्व रुखसार की ओर से अपने पति मोहसिन के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। विवाहिता तभी से अपने मायके में रह रही थी।

24 7

आरोप है कि बुधवार की सुबह मोहसिन अपनी ससुराल पहुंचा। पत्नी द्वारा नाश्ता कराए जाने के बाद मोहसिन ने तमंचा निकालकर रुखसार और उसकी मां मलिबा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने मोहसिन को पकड़ लिया कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मोहसिन को मय आला क़त्ल के हिरासत में लेकर घायल मां-बेटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

उपचार के ज़िला अस्पताल ले जाते समय 20 वर्षीय रुखसार ने दम तोड़ दिया। उसकी मां मलिबा की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर कोतवाली गंगोह इंस्पेक्टर वाईडी शर्मा ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी के खिलाफ मृतका के परिजनों की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img