Monday, May 4, 2026
- Advertisement -

हैदराबाद ने लगाया जीत का चौका

  • सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को सात विकेट से रौंदा

मुंबई |

वार्ता: तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार (22 रन पर तीन विकेट) और उमरान मालिक (28 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को रविवार को आईपीएल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में सात गेंदें शेष रहते सात विकेट से पीट दिया। हैदराबाद की छह मैचों में यह चौथी जीत है जबकि पंजाब को छह मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

हैदराबाद ने पंजाब को 20 ओवर में 151 रन पर समेट दिया और बल्लेबाजों के सधे हुए प्रदर्शन से 18.5 ओवर में तीन विकेट पर 152 रन बनाकर जीत अपने नाम की। हैदराबाद की तरफ से एडन मारक्रम ने विजयी छक्का मारा। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भुवनेश्वर ने पंजाब के शीर्ष क्रम को झकझोरा जबकि मलिक ने निचले क्रम को निपटा दिया।

लियाम लिविंगस्टोन पंजाब के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो खुलकर खेल सके। लिविंगस्टोन ने 33 गेंदों पर 60 रन में पांच चौके और चार छक्के लगाए। शाहरुख खान ने 28 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 26 रन का योगदान दिया। ओडीयन स्मिथ ने 15 गेंदों में एक छक्के के सहारे 13 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 11 गेंदों में 14 और जानी बेयरस्टो ने 10 गेंदों में 12 रन बनाए।

टी नटराजन और जगदीश सुचित ने एक-एक विकेट लिया जबकि अर्शदीप सिंह आखिरी गेंद पर रन आउट हुए। सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन की अपनी लगातार चौथी जीत हासिल कर ली है। हैदराबाद की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच चुकी है। 152 का पीछा करने उतरी हैदराबाद की पारी बीच में थोड़ी देर के लिए लड़खड़ाई थी, लेकिन निकोलस पूरन और मारक्रम ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।

मारक्रम ने 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि पूरन ने 30 गेंदों पर नाबाद 35 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक ने 25 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन और त्रिपाठी ने 22 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के सहारे 34 रन बनाए। मारक्रम और पूरन ने चौथे विकेट की अविजित साझेदारी में 75 रन जोड़े।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: जालौन में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 4 घायल

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जालौन जनपद के कालपी कोतवाली क्षेत्र...

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मतगणना एजेंटों से अपील

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव...

Kerala Elections 2026: केरल में यूडीएफ को बढ़त, कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: चुनाव आयोग के ताज़ा रुझानों...
spot_imgspot_img