Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

‘भाजपा नफरत फैलाती है तो इसका आधार जरूर होगा’, न्याय संकल्प पदयात्रा में राहुल गांधी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद हैं।

उन्होंने कहा, ‘न्याय पाने वाले लोगों में से अधिकतम पांच प्रतिशत हैं। उनके लिए, अदालतें, सरकार और अन्य सभी संस्थान उनके लिए काम करते हैं। लेकिन अगर हम अन्य 90 प्रतिशत आबादी को देखें, तो वे अन्याय के कारण पीड़ित हैं।’

राहुल गांधी ने कहा, ‘देश में जनता के साथ रोज अन्याय हो रहा है। देश में चंद अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘हिंदुस्तान पहला देश है, जिसने आजादी की लड़ाई भी मोहब्बत के साथ लड़ी। मैं दक्षिण अफ्रीका गया तो नेल्सन मंडेला जी ने यही कहा कि हमें आजादी की राह गांधी जी और हिंदुस्तान ने दिखाई है।’

राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान लोगों से कहा, ‘मेरे मन में सवाल आया कि अगर भारत मोहब्बत का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? इतना आसान नहीं होना चाहिए नफरत फैलाना। हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा। फिर मुझे समझ आया कि इस नफरत का आधार अन्याय है। इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है।’

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img