- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे नागरिक
- सीएचसी में लक्ष्य के दो गुणे से ज्यादा टीकाकरण
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: कोरोना के पॉजिटिव केसों में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना से बचाव को अब नागरिकों में कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कराने के लिए होड मची हुई है। वैक्सीनेशन कराने के लिए अस्पतालों में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं। अस्पताल में वैक्सीनेशन के लक्ष्य से दो गुणे से अधिक लोग प्रतिदिन टीकाकरण कराने को पहुंच रहे हैं।
कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। लेकिन भ्रातियों और जागरूकता के आभाव में अभी तक आबादी के अनुपात में बहुत ही कम लोगों ने वैक्सीनेशन कराया था। कोरोना की दूसरी लहर के कारण तेजी से संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है।
जिसके अचानक ही लोगों में कोरोना से बचाव को लगाए जा रही को-वैक्सीन और कोविशील्ड का टीका लगवाने के लिए नागरिकों की भीड़ अस्पतालों में बढ़ने लगी है। शुक्रवार को शामली सीएचसी में वैक्सीनेशन के लिए इतनी होड मच गई कि पुलिस भी बुलानी पड़ी थी।
शनिवार को भी सीएचसी पर कोरोनारोधी वैक्सीनेशन कराने के लिए नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी रही। वैक्सीनेशन कराने आए लोगों ने कोरोना की गाइड लाइन का भी पालन नहीं और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जिया उड़ाई। कतारों में लोग एक दूसरे से बिल्कुल सट कर खड़े रहे।
शामली सीएचसी प्रभारी डा. रमेश चंद्रा ने बताया कि सीएचसी पर शनिवार को 100 लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य निर्धारित था, अत्याधिक भीड़ होने के चलते 229 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया।

बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां
कोरोना की दूसरी लहर जनपद में भी तेजी से फैल रही है। जिला प्रशासन कोरोना से बचाव के लिए प्रतिदिन नागरिकों को जागरुक कर रहा है। लेकिन नागरिक कोरोना के गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। बाजारों में लोग बेखौफ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही फेस मास्क की अनिवार्यता का भी उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोग अपने साथ ही अपने परिवार के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रहे हैं।

