Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर बना दिया अवैध टेम्पो स्टैंड

  • सर्विस रोड पर टेम्पो के खड़े होने से लगता है जाम, जाम में फंसकर स्कूल जाने वाले बच्चे होते हैं लेट

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: सरधना फ्लाईओवर के नीचे बनी सर्विस रोड पर अवैध टेम्पो स्टैंड के बनने से रोज सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है। जाम में फंस कर स्कूल जाने वाले बच्चों और लोगों का बुरा हाल हो जाता है। क्षेत्र के लोगों कहना है कि इस अवैध टेम्पो स्टैंड के बनने से लोग जाम में बुरी तरह से फंसे रहते हैं। कंकरखेड़ा सरधना फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर अवैध टेम्पो स्टैंड बना दिया गया है। जिसके कारण सर्विस रोड पर टेम्पो की दूर तक लाइन देखने को मिलती है। इन्हीं टेम्पो के कारण सर्विस रोड पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

सुबह के समय जब स्कूल जाने वाले बच्चों के परिजन बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए वाहनों से सरधना फ्लाईओवर और सर्विस रोड के नीचे निकलते हैं तो उनके वाहन इन्हीं टेम्पो के खड़े होने से सरधना फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड पर जाम में फंसे जाते हैं। जिससे कारण स्कूल जाने वाले बच्चे अपने स्कूलों में समय पर नहीं पहुंचते हैं और वह स्कूल जाने में लेट हो जाते हैं। मोदीपुरम की तरफ से सरधना फ्लाईओवर के नीचे से निकलने वाले वाहन भी सर्विस रोड पर खड़े रहने लगे।

इन्हीं टेम्पो के कारण जाम में काफी काफी देर तक जाम में फंसे रहते हैं। जाम में फंसे रहने वाले कुछ लोगों तो जाम का खुलने का इंतजार करते हैं। क्षेत्र के रहने वाले अरुण शर्मा, संजय वशिष्ट, सचिन गुप्ता, सुभाष जिटौली, डा. आरसी भाटी का कहना है कि सर्विस रोड पर खड़े रहने वाले इन टेम्पो के कारण रोज सुबह से लेकर शाम जाम की स्थिति देखने को मिलती है।

जब लोग टेम्पो हटाने के लिए कहते हैं तो वह उल्टा ही उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई पर उतारू हो जाते हैं। जहां पर यह अवैध रूप से टेम्पो खड़े होते हैं। उससे मात्र 50 मीटर की दूरी पर सरधना फ्लाईओवर के पास चेकपोस्ट भी बना दी गई है। जहां हर समय थाने की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस भी तैनात रहती है, लेकिन इन टेम्पो चालकों को पुलिस का कोई भी डर नहीं रहा है।

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हंगामा, गाड़ी में आग लगाने का प्रयास

मोदीपुरम: सोमवार की देर शाम उस समय बखेड़ा हो गया। जब दिल्ली-देहरादून हाइवे पर जिटौली फ्लाईओवर के ऊपर दिल्ली की तरफ से आ रही कैंटर के अंदर खाल और मांस मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोककर हंगामा खड़ा कर दिया और गाड़ी के अंदर तोड़फोड़ कर दी। आक्रोशित कार्यकर्ता यही शांत नहीं हुए उन्होंने पल्लवपुरम थाना पुलिस के सामने ही कैंटर के चालक और परिचालक को उतारकर जमकर पीटा। हालांकि बाद में पुलिस दोनों को अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई। इस बीच पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं की जमकर नोकझोंक हुई।

दरअसल, हुआ यूं कि बजरंगदल के नेता सचिन सिरोही को सूचना मिली कि एक कैंटर जिसके अंदर गाय का मांस और खाल रखी है। वह गाड़ी जा रही है। परतापुर से ये गाड़ी का पीछा कर रहे थे। गाड़ी जब जिटौली फ्लाईओवर के पास पहुंची तो बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रुकवा दिया। इसी बीच कार्यकर्ता बड़ी तादाद में वहां पहुंचे और गाड़ी को रोक लिया। इसके बाद गाड़ी के अंदर देखा तो उन्हें मांस मिला। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने गाड़ी के चालक और परिचालक को गाड़ी से नीचे उतार लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हाइवे पर जाम लग गया। कुछ देर बाद पुलिस भी वहां पहुंच गई।

पुलिस के सामने भी कार्यकर्ताओं ने दोनों के साथ मारपीट बरकरार रखी। पुलिस ने किसी तरह दोनों को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और अपने साथ ले जाने लगे तो पुलिस के साथ नोकझोंक हो गई। बाद में उन्हें जबरन पुलिस अपने साथ ले गई। इसके बाद कार्यकर्ता गाड़ी में आग लगाने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने किसी तरह उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी मुन्नेश का कहना है कि गाड़ी चालक बिलाल मुरादाबाद और परिचालक असलम असम का रहने वाला है। परतापुर से गाड़ी का बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोग पीछा कर रहे थे। गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।

डेढ़ घंटे बाद पहुंचे थाना प्रभारी, हो जाती बड़ी घटना

थाना प्रभारी मुन्नेश कुमार लगभग डेढ़ घंटे के बाद मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी अगर समय से पहुंच जाते तो शायद घटना पर अंकुश लग जाता। हाइवे पर जाम की स्थिति बनी रही। लगभग दो घंटे तक हाइवे पर जाम लगा रहा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img